फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   deepti kidnapping related to bagpat of uttar pradesh

पुलिस ने बताया, अपहरणकर्ताओं ने कहां रखा था दीप्ति को?

Tue, 16 Feb 2016 08:44 AM IST
Updated Tue, 16 Feb 2016 08:44 AM IST
विज्ञापन
deepti kidnapping related to bagpat of uttar pradesh

गाजियाबाद से अपहृत की गई दीप्ति को बागपत के ग्राम खेड़ा हटाना में भी रखने का शोर मच गया। ऐसी चर्चा है कि गाजियाबाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद ग्राम खेड़ा हटाना में किसी मकान में छापामारी भी की, लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस अधीक्षक आरएस छवि ने कहा है कि गाजियाबाद पुलिस का खेड़ा हटाना में दबिश की उन्हें कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन


स्नैपडील कंपनी की सेक्रेट्री दीप्ति को बरामद कर गाजियाबाद की कविनगर पुलिस ने खुलासा किया, जिसमें बताया गया कि आरोपियों ने दीप्ति का 10 फरवरी को अपहरण करने के बाद कई जगह पर घुमाते रहे और कई स्थानों पर रखा गया। चर्चा है कि दीप्ति को बागपत के गांव खेड़ा हटाना में भी रखा गया। यहीं से अपहर्ता उसे किसी दूसरी जगह पर ले गए।

विज्ञापन

बागपत पुलिस कर रही इंकार

deepti kidnapping related to bagpat of uttar pradesh

बताया जा रहा है कि ग्राम खेड़ा हटाना में गाजियाबाद पुलिस ने छापामारी भी की, लेकिन वहां कोई हाथ नहीं आया। हालांकि बागपत पुलिस दीप्ति के अपहरण का बागपत से कोई संबंध होने की जानकारी से इंकार कर रही है।

पुलिस अधीक्षक आरएस छवि का कहना है कि गाजियाबाद पुलिस का खेड़ा हटाना में  दबिश की उन्हें कोई सूचना नहीं है। खेड़ा हटाना के ग्राम प्रधान बुंदू का कहना है कि गांव में न तो कोई पुलिस आई और न ही किसी अपहर्ता को गांव में लाया गया। यह सिर्फ अफवाह फैलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed