फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Deepika's 'my choice' raise controvercy again

दीपिका की 'च्वॉयस' पर उठ रहे हैं सवाल

Tue, 31 Mar 2015 01:04 PM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 01:04 PM IST
विज्ञापन
Deepika's 'my choice'  raise controvercy again

फिल्म स्टार दीपिका पादुकोण के वीडियो ‘माई च्वॉयस’ पर सोशल मीडिया में काफी प्रतिक्रिया हो रही है। वीडियो के लिए उन्हें तारीफ मिल रही है तो कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस वीडियो में दीपिका यह कहती हुई दिखती हैं, "यह उनका बदन है तो सोच भी उनकी है और फैसला भी उनका है। कोई औरत किससे शादी करे, किससे यौन संबंध बनाए और किसके बच्चे की मां बनें, यह फैसला उसे ही करना है, किसी दूसरे को नहीं।"
विज्ञापन


इस वीडियो का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। वीडियो पर ट्वीट करने वालों में आम लोगों के साथ ही कई सेलेब्रिटीज भी शामिल हैं। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में इसे नारी सशक्तिकरण बताते हुए कहा है कि अदजानिया ने दो मिनट के वीडियो में उचित मुद्दा उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने की प्रासंगिक बात

Deepika's 'my choice'  raise controvercy again

फरहान अख्तर का मानना है कि 99 महिलाओं ने एकजुट होकर सशक्त और प्रासंगिक बात कही है। शबाना आजमी ने कहा है कि हर किसी को यह वीडियो देखना चाहिए। अभिनेता अर्जुन कपूर महिलाओं से कहते हैं कि वे ताकतवर बनें और अपने फैसले खुद करें।

दूसरी ओर, कई लोग दीपिका से इत्तेफाक नहीं रखते। अमृता मुखर्जी ने दीपिका से कुछ तीखे सवाल अपने फेसबुक वॉल पर पूछे हैं। वह सवाल करती हैं, "क्या कोई औरत यह चाहेगी कि उसका पति भी विवाहेतर यौन संबंध बनाए?"

मुखर्जी के मुताबिक, "अगर साइज़ जीरो या साइज 15 होना अपनी मर्जी है तो फिर दीपिका वजन कम करन वाले खाद्य पदार्थों का विज्ञापन क्यों करती हैं?" ट्विटर पर भी लोगों ने कई तरह के सवाल उठाए हैं।

कई लोगों ने की आलोचना

Deepika's 'my choice'  raise controvercy again

कसांड्रा क्लेअर ने ट्वीट कर कहा है कि यह उनकी पसंद नहीं है, हालांकि वे अब उन्मुक्त होने की कोशिश कर रही हैं। ऑलवेज कहती हैं कि यह उनकी पसंद तो नहीं ही है। द बैड डॉक्टर पूछते हैं कि क्या पुरुषों की भी कोई पसंद है या वह सिर्फ इसलिए है कि कोई भी औरत उस पर उंगली उठाती रहे?

बीहेविंग पूछते हैं कि यदि इसी वीडियो में दीपिका की जगह यो यो हनी सिंह या कोई दूसरा पुरुष होता और यही सवाल उठाता तो कैसा रहता?

इंडियास्पीक्स ट्विटर अकाउंट के मुताबिक वह पुरुषवादी मानसिकता वाले उस आदमी की तलाश में हैं, जिसने दीपिका को बहला-फुसला कर यह बेकार का काम उनसे करवाया है। नंदिता ठाकुर कहती हैं कि 'माई च्वॉयस' यदि औरतों को ताक़तवर बनाने के लिए है तो नारी सशक्तिकरण की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed