{"_id":"7d900db0-a0eb-11e2-a83c-d4ae52bc57c2","slug":"deepak-bhardwaj-murder-case-younger-son-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक भारद्वाज मर्डर केस में बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दीपक भारद्वाज मर्डर केस में बेटा गिरफ्तार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 09 Apr 2013 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने अरबपति कारोबारी और बसपा नेता दीपक भारद्वाज हत्याकांड में उसके छोटे बेटे नीतेश भारद्वाज, वकील बलजीत और एक अन्य आरोपी नीरज को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अधिकारी छाया शर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि नीतेश ने वकील बलजीत के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। दीपक भारद्वाज के साथ उसके बेटे नीतेश का कारोबार को लेकर विवाद था।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि दीपक भारद्वाज की 26 मार्च को दक्षिण दिल्ली में उनके ही फार्महाउस में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
दक्षिणी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि साजिशकर्ताओं को हत्या के लिए तीन से पांच करोड़ रुपये दिए गए थे। इसमें हत्याकांड के अहम आरोपी स्वामी प्रतिभानंद को तीन करोड़ रुपये मिलने थे।
विज्ञापन
स्वामी प्रतिभानंद खुद का आश्रम बनाना चाहता था। इसके लिए उसने दीपक की हत्या की सुपारी ली और पुरुषोत्तम को पैसे देकर हत्या कराई।
स्वामी करीब 18 महीने से आश्रम खोलने के प्रयास में था। इसके लिए वह हरिद्वार, करनाल और सोलन आदि कई जगहों के अलावा इलाहाबाद कुंभ भी गया था।
यहां उसने आश्रम के लिए जगह की तलाश की। यहां लोगों ने उसे आश्रम में रहने और चलाने के लिए कहा था, लेकिन वह खुद का ऐसा आश्रम चाहता था, जिसमें उसकी सत्ता चले।
इसके लिए उसे करीब 1.50 करोड़ रुपये की जरूरत थी। स्वामी ने कई आश्रमों को हथियाने का प्रयास किया, जिस कारण उसे वहां से निकाल दिया गया।
उसने मंदिर मार्ग स्थित हिंदू महासभा कार्यालय को भी हथियाने का प्रयास किया था, जहां से उसे डेढ़ माह पहले बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। अधिकारियों ने दावा किया है कि पुलिस स्वामी के काफी करीब पहुंच गई है और जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।