फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   deemed varsity will indulge in single entrance test

डीम्ड विवि भी सिंगल प्रवेश परीक्षा में होंगे शामिल

Sat, 22 Sep 2012 10:43 AM IST
बृजेश सिंह/नई दिल्ली
बृजेश सिंह/नई दिल्ली Updated Sat, 22 Sep 2012 10:43 AM IST
विज्ञापन
deemed varsity will indulge in single entrance test
इंजीनियरिंग की शिक्षा दे रहे डीम्ड विश्वविद्यालय भी सिंगल प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
में शामिल होने के लिए सहमत होने लगे हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की कोशिश है कि वर्ष 2013 से ही सभी डीम्ड विश्वविद्यालय इस परीक्षा को स्वीकार कर लें। इसके लिए जल्द ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) रेग्युलेशन भी पास कर सकता है।

मंत्रालय ने हाल ही में इंजीनियरिंग की शिक्षा देने वाले 70 डीम्ड विश्वविद्यालयों को पत्र भेजकर वर्ष 2013 से शुरू हो रही सिंगल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने का अनुरोध किया था। जानकारी के अनुसार अब तक 23 डीम्ड विश्वविद्यालयों ने मंत्रालय को जवाब भेजा है।

इनमें से चार ने सिंगल प्रवेश परीक्षा के वर्तमान स्वरूप को स्वीकार किये जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है। बाकी 19 ने वर्ष 2013 से ही प्रवेश परीक्षा में शामिल होने पर रजामंदी जताई है। मंत्रालय का मानना है कि जिन संस्थाओं ने कोई जवाब नहीं दिया है, हम उनके परीक्षा में शामिल होने की सहमति मानते हैं।

मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, यूजीसी डीम्ड विश्वविद्यालयों के सिंगल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए रेग्युलेशन भी लाने की तैयारी कर रहा है। यूजीसी के अधिकारी इस बारे में विभिन्न संस्थाओं से संपर्क भी कर रहे हैं। प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसिलिंग डीम्ड विश्वविद्यालयों द्वारा संयुक्त रूप से कराई जाएगी अथवा अलग-अलग अभी यह तय नहीं है। प्रवेश परीक्षा के मुद्दे पर नवंबर में डीम्ड विश्वविद्यालय काउंसिल की बैठक हो सकती है। मानव संसाधन विकास मंत्री की अध्यक्षता में प्रस्तावित इस बैठक में प्रवेश परीक्षा के मुद्दे पर अंतिम फैसला लिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed