फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   decoity in tanishq showroom.

तनिष्क शोरूम में 10 करोड़ की डकैती

Mon, 16 Feb 2015 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 16 Feb 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
decoity in tanishq showroom.

सहारनपुर में बेखौफ बदमाशों ने घंटाघर चौक के पास सोफिया मार्केट में रविवार की शाम करीब सात बजे तनिष्क के ज्वेलरी शोरूम में अब तक का सबसे बड़ा डाका डाला। एके-47 और कार्बाइन जैसे अत्याधुनिक हथियारों के बल पर बदमाशों ने मालिक और स्टाफ को बंधक बनाकर करीब 10 करोड़ रुपये की सोने-चांदी और हीरे की ज्वेलरी लूट लिए। करीब सात-आठ बदमाश सफेद बोलेरो में आए थे। इनमें से दो पुलिस की वर्दी में थे।

विज्ञापन


स्टाफ और गार्ड को आतंकित करते हुए बदमाश शोरूम के शो-केस में रखे सोने, चांदी और हीरे के सभी जेवरात बैगों में भरकर धमकी देते हुए फरार हो गए। वे अपने साथ सीसी टीवी का पूरा सेटअप उठा ले गए। इस दौरान कुछ बदमाश बाहर निगरानी करते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस को स्टाफ ने गाड़ी के कुछ नंबर और रंग भी बताया, लेकिन पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ पाई।
विज्ञापन


वारदात के बाद शोरूम पर व्यापारियों का हुजूम उमड़ पड़ा। मौके पर पहुंचे एसएसपी डीआईजी अशोक राघव, एसएसपी भारत सिंह यादव, एडीएम प्रशासन ओपी वर्मा सहित अन्य अधिकारियों का घेराव कर रोष जताया गया। पुलिस, प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । विधायक राजीव गुंबर को भी व्यापारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। रात तक व्यापारियों का विरोध और हंगामा जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 मिनट में वारदात को ऐसे दिया अंजाम

decoity in tanishq showroom.

07.00 बजे
1. शोरूम के सेल्समैन विनय शर्मा और स्टाफ में शामिल सेल्सगर्ल्स ने बताया कि पांच बदमाश हाथों में रिवाल्वर, पिस्टल लेकर शोरूम में दाखिल हुए। इनमें से दो बदमाश पुलिस की वर्दी में, एक टोपी पहने हुए और एक जैकेट में था।

7.02 बजे
2.  वर्दी वालों में से एक ने गेट की ओर वाले काउंटर पर ही सोने की चेन मांगी। एक वर्दी वाले के पीछे बाडीगार्ड की तरह घूमता रहा। बदमाशों ने कहा कि मालिक कहां हैं। कुछ देर में शोरूम मालिक राजेश गुप्ता काउंटर तक पहुंचे तो बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें बंधक बना लिया।

7.05 बजे
3. गार्ड को आतंकित कर उसे एक कोने में कर दिया। सेल्सगर्ल्स घबराकर रोने लगी। बदमाशों ने गेट बंद कर कुछ ही मिनटों में सभी काउंटरों के सोने, चांदी, डायमंड के जेवरात के बॉक्स उठा लिए और उन्हें बैग में बाहर गाड़ी तक पहुंचाया।

7. 10 बजे
कुल दस मिनट में बदमाश करीब 10 करोड़ की ज्वेलरी समेत सीसी कैमरे का सेट साथ ही ले गए। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। इसे शहर में अब तक का सबसे बड़ा डाका माना जा रहा है।

एक छल्ला तक नहीं छोड़ा
शोरूम मालिक और स्टाफ के बताया कि बदमाशों ने शोरूम में एक छल्ला तक नहीं छोड़ा और पूरा शोरूम खाली कर दिया। भागते समय बदमाश चेतावनी देकर गए कि वे उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। गाड़ी निकलते समय 0166-यूके पढ़ा गया। स्टाफ ने हैरानी जताई कि लूट होने के तुरंत बाद दो पुलिस वाले वहां पहुंचे। उनसे घटना के बारे में बताया तो वायरलेस पर लगे रहे। गाड़ी के नंबर चिल्लाने पर भी उसका पीछा करने की कोशिश नहीं की गई।

जीवन में नहीं देखा इतना खौफनाक मंजर

decoity in tanishq showroom.

‘सब कुछ उजड़ गया। बर्बाद हो गया।जिंदगी में नहीं देखा ऐसा खौफनाक मंजर। वे हमारे सामने हथियार लहराते रहे। गालियां देते रहे। धमकी देकर आराम से निकल गए और हम लुटते रहे। तमाशा ही देखते रहे। पुलिस की वर्दी में आए थे बदमाश। इसीलिए भरोसा भी किया। लेकिन जो उन्होंने देखा और झेला है। उसे बयां करना मुश्किल है।’

तनिष्क शोरूम में करोड़ों की डकैती के बाद शोरूम मालिक और कर्मचारियों ने कुछ इसी तरह बयां की दहशत की दास्तां। कर्मचारी विनय शर्मा ने अपने हाथ पर लिखे बदमाशों की गाड़ी का नंबर दिखाते हुए कहा कि भागते समय सफेद बुलेरो के यही नंबर नोट हुए। दो पुलिस वाले आए थे यहां। उन्हें नंबर बताया। उसके बाद एसएसपी से लेकर अन्य अफसरों तक को नंबर बताया। पुलिस ने इतनी जहमत नहीं उठाई कि हसनपुर चौकी तक ही गाड़ी का पीछा कर लेते।

उसने कहा कि लूट की वारदात के ठीक बाद दो पुलिस वाले वहां पहुंचे तो, लेकिन वायरलेस पर ही बतियाते रहे। घंटाघर चौक से लेकर कोर्ट रोड तक बीच पुलिस की सुरक्षा गश्त रहती है। बावजूद बदमाश बुलेरो गाड़ी में आराम से भाग निकले। वारदात के बाद बदमाशों के आतंक से सदमे में शोरूम मालिक काफी देर तक तो बोल भी नहीं पाए। स्टाफ उन्हें संभालने में लगा रहा।

आंखों से नहीं रुके आंसू
आतंकित सेल्सगर्ल्स के चेहरे पर दहशत के निशां साफ नजर आए। वारदात के तीन घंटे बाद तक भी उन पर इतनी दहशत हावी थी कि उनकी आंखों के आंसू रुक नहीं रहे थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि घटना के बारे में क्या बताएं, कैसे बताएं और क्या करें।

बस यूं ही लुटते रहेंगे

वारदात के बाद रोष व्यक्त कर रहे शोरूम में कुछ व्यापारियों ने कहा कि ऐसी पुलिस का क्या करें। वह सुरक्षा में रहे न रहे। क्या फर्क पड़ता है। हम तो बस यूं ही लुटते रहेंगे। बर्बाद होते रहेंगे।

डीजीपी ने लखनऊ से रवाना की एटीएस

decoity in tanishq showroom.

डीजीपी एके जैन ने डीआईजी और एसएसपी से तनिष्क शोरूम में डकैती की जानकारी लेने के बाद वहां से एटीएस टीम को रवाना कर दिया है।

अमर उजाला से दूरभाष पर डीजीपी ने कहा कि फिलहाल एटीएस को सहारनपुर भेजा गया है।  कुछ ओर टीमें भी लगाई गई है। वो खुद पूरी वारदात पर नजर रखे हुए हैं। जरूरत पड़ी तो बाहरी एजेसियों की भी मदद ली जाएगी। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों पर इनाम भी घोषित किया जा रहा है। कुछ गैंग पर संदेह है। दिन पर पूरा फोकस किया जा रहा है।

आखिर किस गैंग ने  वारदात को दिया अंजाम
आखिर किस गैंग ने तनिष्क शोरुरूम में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। इसे लेकर पुलिस कई गैंग पर नजरें दौड़ा रही है। अभी कई शातिर गैंग सरगना पुलिस की पकड़ से दूर हैं। कुख्यात मुकीम काला जिले में लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। इसी तरह मोबीन का नाम भी कई वारदातों में आ चुका है। पुलिस की नजर इनकी ओर भी घूम रही है। राहुल खट्टा और अमित भूरा भी बाहर ही घूम रहे हैं। पुलिस कस्टडी से फरार हुए अमित भूरा को पैसों की जरूरत हो सकती है।

वहीं डकैती का तौर तरीका बुलंदशहर के शातिर बदमाश ताऊ और हाल ही में राघव ज्वैलर्स में डकैती डालने वाले बोबी गैंग की ओर भी इशारा कर रहा है। बताया जाता है कि ताऊ गैंग ने वर्ष 2013 में बुलंदशहर में खादी वर्दीधारियों के साथ ज्वैलरी शोरूम में डाका डाला था। बोबी गैंग राघव ज्वैलर्स में सीसी कैमरों के सेटअप बॉक्स के चक्कर में टीवी का सेटअप बॉक्स ले गए थे। पुलिस इन सभी गैंग की ओर नजरे दौड़ा रही है।

डीआईजी और एसएसपी का घेराव कर किया हंगामा

decoity in tanishq showroom.

तनिष्क ज्वैलरी शोरूम में डकैती की वारदात ने व्यापारियों में जबर्दस्त रोष है। गुस्साए व्यापारियों ने मौके पर पहुंचे डीआईजी और एसएसपी का घेराव कर जमकर हंगामा किया। देर रात तक व्यापारी शोरुम पर जमा थे।

तनिष्क शोरुम में डकैती की खबर मिलते ही व्यापारी शोरुम की ओर दौड़ पड़े। उनमे इस कदर आक्रोश था कि वे जाम लगाने पर उतारु हो गए। एसएसपी भारत सिंह व्यापारियों ने मौके पर पहुंचे डीआईजी अशोक कुमार राघव  और एसएसपी भारत सिंह यादव को घेरकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

व्यापारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की मिलीभगत से बदमाश लूट और डकैतियां कर रहे हैं। घटनाओं का खुलासा करने के बजाए लीपापोती की जा रही है। इससे बदमाशों के हौंसले बढ़ रहे हैं। व्यापारी अब इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। जरूरत पड़ी तो सहारनपुर बंद तक किया जाएगा।

नगर विधायक राजीव गुंबर ने भी मौके पर पहुंचकर वारदात पर कड़ा रोष प्रकट करते हुए डकैती के शीघ्र खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।राजकुमार मक्कड़, गौतम शंकर, रामराजीव सिंघल, शीतल टंडन समेत काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed