फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   decision pending on AFSPA

'जम्मू-कश्मीर से AFSPA हटाने पर कोई फैसला नहीं'

Thu, 03 Dec 2015 01:13 AM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
decision pending on AFSPA

जम्मू-कश्मीर से सैन्य कानून ‘सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम’ (अफस्पा) को हटाने के संबंध में केंद्र सरकार की तरफ से अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।

विज्ञापन


गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि जीवन रेड्डी कमेटी रिपोर्ट की सिफारिश के मुताबिक राज्य में सैन्य कानून हटाने पर किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है।
विज्ञापन


रिजिजू ने उच्च सदन में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि सुरक्षा के मामले में केंद्र सरकार काफी सावधानी से हालात की समीक्षा करती है।

गृह राज्यमंत्री ने राज्यसभा में दी जानकारी

decision pending on AFSPA

उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाओं समेत कई मंचों से मणिपुर में पूरी तरह और जम्मू-कश्मीर में चरणबद्ध तरीके से एएफएसपीए (अफस्पा) हटाने की मांग उठती रहती है। इसके लिए मंत्रालय से भी संपर्क साधा जाता है। लेकिन सरकार जमीनी स्तर पर इसकी लगातार समीक्षा करती है।

समीक्षा के आधार पर ही फैसला लिया जाता है। मालूम हो कि रेड्डी कमेटी ने जम्मू-कश्मीर से सैन्य कानून हटाने की सिफारिश की थी। सरकार आतंकवाद से ग्रसित राज्य में तैनात सेना और अर्धसैनिक बल को विश्वास में लिए बिना यह कानून नहीं हटा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed