फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   decision on taking action against mlas who defied bjp on dec12

कर्नाटक में बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई बुधवार को

Mon, 10 Dec 2012 03:35 PM IST
बेंगलुरु/इंटरनेट डेस्क
बेंगलुरु/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 10 Dec 2012 03:35 PM IST
विज्ञापन
decision on taking action against mlas who defied bjp on dec12

कर्नाटक में बागी भाजपा विधायकों के भाग्य का फैसला बुधवार को होगा। मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने बताया कि भाजपा आलाकमान बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई शुरु करने के बारे में बुधवार को फैसला लेगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को हावेरी में एक रैली कर कर्नाटक जनता पार्टी (केजेपी) का गठन किया। भाजपा की चेतावनी के बाद भी 13 विधायक इस रैली में मौजूद रहे।
विज्ञापन


इससे उत्साहित येदियुरप्पा ने कर्नाटक की भाजपा सरकार को अल्पमत में बताते हुए विधानसभा भंग कर नए चुनाव की मांग कर दी।

आज विपक्ष ने भी मुख्यमंत्री शेट्टार के इस्तीफे और विधानसभा भंग कर नया चुनाव कराने की बात कही। हालंकि शेट्टार ने इन मांगों का खारिज करते हुए कहा कि कर्नाटक विधानसभा भंग नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल केजेपी की रैली में शामिल होने वाले भाजपा विधायकों में एच हलप्पा, नेहरू ओलेकर, बीपी हरीश, सीसी पाटिल और सुनील वालयापुरे शामिल थे।

इन विधायकों के येदि के साथ जाने को राज्य की भाजपा सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इतना ही नहीं रैली से पहले भाजपा के विधान परिषद सदस्य शिवराज सज्जन द्वारा आयोजित जलपान पर पार्टी के कम से कम 21 विधानसभा विधायक, 7 विधान परिषद विधायक और चार लोकसभा सांसद शामिल हुए।

जलपान में भाजपा विधायक बसावाराज बोम्मई, सीएम उदासी, मुरुगेश निरानी और शोभा करानदलाजे समेत सात मंत्री भी शामिल थे, लेकिन वे रैली में शामिल नहीं हुए।

गौरतलब है कि 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में भाजपा के 118, कांग्रेस के 71, जद-एस के 26 और 7 निर्दलीय विधायक हैं। दो सीटें खाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed