फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   decision on school certificate of minor accudsed of delhi gangrape today

दिल्ली गैंगरेपः नाबालिग पर फैसला आज

Mon, 28 Jan 2013 12:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 28 Jan 2013 12:38 PM IST
विज्ञापन
decision on school certificate of minor accudsed of delhi gangrape today

दिल्ली गैंगरेप के छठे आरोपी की उम्र के दस्तावेजों पर आज फैसला आएगा। ज्यूविनाइल जस्टिस बोर्ड के मजिस्ट्रेट आज यह फैसला करेंगे कि दिल्ली गैंगरेप मामले के छठे नाबालिग आरोपी का स्कूल सर्टिफिकेट सही है या नहीं।

विज्ञापन


अगर मजिस्ट्रेट ने पाया कि छठे आरोपी का स्कूल सर्टिफिकेट असली नहीं है तो आरोपी की उम्र का पता लगाने के लिए बोन टेस्ट की इजाजत भी दी जा सकती है।

गौरतलब है कि छठे आरोपी की उम्र को लेकर शुरू से ही विवाद चला आ रहा है। यूपी के एक स्कूल प्रिंसिपल ने आरोपी का जो सर्टिफिकेट दिया है, उसके मुताबिक उसकी उम्र 17 साल और छह महीने है, जबकि दिल्ली पुलिस चाहती है कि आरोपी का बोन टेस्ट कर उसकी उम्र का पता लगाया जाए।
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली गैंगरेप मामले की सुनवाई के लिए बनाई गई फास्ट ट्रैक कोर्ट में आज बचाव पक्ष के वकील आरोपों के तय होने के मामले पर बहस करेंगे। इसके बाद जैसे ही आरोपियों पर आरोप तय हो जाएंगे, ट्रायल शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed