{"_id":"cfce28d4-0319-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"decision-against-common-man-not-acceptable-says-mulayam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता विरोधी फैसले बर्दाश्त नहीं: मुलायम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जनता विरोधी फैसले बर्दाश्त नहीं: मुलायम
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 20 Sep 2012 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर देश की जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार एक के बाद एक ऐसी नीतियां ला रही हैं जिससे देशवासी प्रभावित हो रहे हैं। इन नीतियों में डीजल मूल्य वृद्धि का सबसे ज्यादा प्रभाव किसानों पर पड़ा है। सरकार को डीजल की बढ़ी कीमतों को तुरंत वापस लेना चाहिए।
मुलायम ने कहा कि सरकार महंगाई रोकने के लिए कडे़ कदम उठाए। उन्होंने वाम दलों और तेलुगू देशम पार्टी के नेताओं के साथ डीजल के दाम में इजाफा, एलपीजी सिलेंडरों पर सब्सिडी में कटौती और खुदरा बाजार में एफडीआई की अनुमति के फैसले के विरोध में यहां धरना दिया और अपने समर्थकों के साथ गिरफ्तारी दी।
यह पूछे जाने पर कि कई दलों के एक साथ आने को क्या तीसरे मोर्चे का संकेत माना जाए। यादव ने कहा कि अभी मोर्चा नहीं बना है। यह पूछे जाने पर कि जिस सरकार का वह समर्थन कर रहे हैं उसके विरूद्ध सड़क पर उतरने की क्या जरूरत पड़ गई, यादव ने कहा कि वह सरकार को समर्थन सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता से बाहर रखने के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं पार्टी के महासचिव राम गोपाल यादव ने बताया कि सरकार को समर्थन देने या नहीं देने के बारे में पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संसद का विशेष सत्र बुलाने की बात कर रही भाजपा यदि सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाती है तो पार्टी उसका विरोध करेगी।