फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Debate start after Mumbai girls rap against rape.

रेप के खिलाफ दो लड़कियों का अनोखा विरोध, देखिए वीडियो

Wed, 18 Mar 2015 01:31 PM IST
Updated Wed, 18 Mar 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
Debate start after Mumbai girls rap against rape.

देशभर में हो रही बलात्कार की घटनाओं को लेकर जगह-जगह से प्रदर्शन और लोगों के गुस्से की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। लेकिन मुंबई की दो लड़कियों ने रेप के खिलाफ नाराजगी जताने का खास तरीका अपनाया। उन्होंने एक ऐसा रैप सोशल साइट पर डाला जिसने सोशल मीडिया में एक नई बहस छेड़ दी है।

विज्ञापन


मुंबई की दो लड़कियों उपेखा जैन और पंखुड़ी अवस्थी का बनाया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। सोमवार को ही ये वीडियो यू-ट्यूब पर डाला गया। महज दो दिनों में ही ये वीडियो 1 लाख 35 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया। वहीं ये वीडियो लगातार शेयर भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन लड़कियों ने ये रैप 'Bombbaebs' #Rap Against Rape' शीर्षक से वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट किया है।

देखिए, ये खास वीडियो

Debate start after Mumbai girls rap against rape.

इस रैप वीडियो की शुरूआत में एक संदेश आता है जिसमें दोनों लड़कियों ने समाज को ये बताने की कोशिश की है कि उन्होंने इस रैप के जरिए कुछ गलत नहीं किया है।

वीडियो के जरिए उन्होंने महिलाओं के अलग अंदाज में सम्मान दिलाने की कोशिश की है। इसके साथ-साथ वीडियो में दोनों लड़कियां बैनर लेकर भी नजर आती हैं जिसमें कई तरह के शब्द लिखे होते हैं।

रैप में दोनों लड़कियों ने ये भी बताया है कि वो कोई रैपर नहीं हैं। वो एक आम लड़कियां हैं जो अपने अंदाज में समाज को महिलाओं के मुद्दे पर एक संदेश देना चाहती हैं। देखिए वीडियो।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed