फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   debate on twitter about nail polish and shoe

नेल पॉलिश और जूते पर छिड़ी बहस, सैकड़ों ने दी ट्विटर छोड़ने की धमकी

Sat, 11 Jul 2015 09:23 AM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
debate on twitter about nail polish and shoe

सोशल मीडिया पर कब कौन सी तस्वीर या वीडियो वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं जब सोशल मीडिया पर एक ड्रेस को लेकर बेवजह ही #thedress के साथ लंबी बहस छिड़ गई थी। अब इसके कुछ दिन बाद एक ऐसे ही मामले ने ट्विटर पर फिर से गर्मागर्म बहस छेड़ दी है।

विज्ञापन


ट्विटर पर @totallymendes नाम के ट्विटर हैंडल से गुलाबी रंग की दो नेल पॉलिश के साथ एक जूते की तस्वीर डाली गई है। लोगों से पूछा गया है कि कौन-सी नेल पॉलिश जूते के साथ ज्यादा अच्छे से मैच कर रही है। इससे पहले फरवरी में एक फ्रॉकनुमा ड्रेस की तस्वीर डालकर पूछा गया था कि इसमें कौन-कौन से रंग शामिल हैं।
विज्ञापन


इस नई तस्वीर के बाद एक बार फिर से ये सवाल खड़ा हो गया है कि सोशल मीडिया जैसी साइटों पर किन मुद्दों पर बहस होनी चाहिए। हालांकि इस तस्वीर पर छिड़ी बहस के बाद सैकड़ों लोगों ने ट्विटर छोड़ने की धमकी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बस, अब फिर से नहीं'

debate on twitter about nail polish and shoe

नेल पॉलिश और जूते की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है और लोग #TheShoe के साथ इसपर अपनी राय भी ट्वीट कर रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट वाइन के सितारे जैक जॉनसन ने इस तस्वीर का लिंक ट्वीट कर इस बहस को और हवा दे दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, 'मुझे लगता है कि मैं इन गुलाबी और गोल्ड ड्रेस को ठोकर से मार दूं।'

एक अन्य व्यक्ति ने ट्वीट किया है, '#thedress के निर्माता अब आपके लिए #TheShoe लेकर आए हैं।' हालांकि जिस तरह से लोगों ने #thedress को हाथोंहाथ लिया था, उसी तरह से लोग #TheShoe को लेकर काफी गुस्से में हैं। एक व्यक्ति ने अपना ट्विटर ऐप फोन से डिलीट करने के बाद स्क्रीनशॉट लेकर इसे अपनी प्रतिक्रिया के रूप में शेयर किया है।

कुछ लोगों ने इस पर टिप्पणी की है, 'अब फिर से नहीं।' वहीं एक यूजर ने ट्वीट किया है, 'मैं अब और ज्यादा दिमागी खेल नहीं खेल सकता।' इस तस्वीर पर लंबी बहस छिड़ने के बाद सैकड़ों यूजर ने ट्विटर छोड़ने की धमकी भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed