राष्ट्रगान बजे तो खड़े हो या नहीं, छिड़ी बड़ी बहस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के एक सिनेमा हॉल में कथित तौर पर राष्ट्रगान के दौरान खड़े न होने वाले एक मुस्लिम परिवार के साथ हुए बर्ताव का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
इस वीडियो को यू-ट्यूब से हटा लिया गया है लेकिन इसमें देखा गया कि भीड़ में खड़े लोग कैसे सिनेमा हॉल में राष्ट्रगान के दौरान सीटों पर बैठे हुए कुछ लोगों पर चिल्ला रहे हैं।
हालांकि ये साफ नहीं है कि क्या ये घटना कब हुई, लेकिन कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि मुंबई में ऐसा हुआ था। देश में 'असहिष्णुता' के मुद्दे पर जारी सियासत के बीच हुई इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर राष्ट्रगान और देशभक्ति को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। ट्विटर पर 'नेश्नल ऐन्थम' ट्रैंड कर रहा है और लोग इस पर पूरी तरह बंटे हुए दिख रहे हैं।
U cn disagree wth the practice of National Anthem being played befre movies.But if it is played, n u choose not to stand,u r n anti national
— Vande Mataram (@UnSubtleDesi) November 30, 2015
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
ट्विटर पर कई लोगों ने थिएटर में मौजूद दर्शकों का समर्थन किया है और राष्ट्रगान बजने पर खड़े न होने को 'शर्मनाक' और 'ईशनिन्दा' के समान बताया है।
एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि सिनेमा हॉल में राष्ट्रगान बजाने पर बहस हो सकती है लेकिन अगर राष्ट्रगान बज रहा है तो खड़े होने पर कोई बहस नहीं होनी चाहिए।
हालांकि कई लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या 'देशभक्ति हर जगह दिखानी जरूरी है'। ट्विटर पर कई लोग राष्ट्रगान के दौरान खड़े होने के प्रतीकात्मक तरीके पर भी सवाल उठा रहे हैं।
Can we please stop playing the national anthem before a film screening? Can we?
Or we must wear our patriotism on the sleeve at all times
— Rajat Kapoor (@mrrajatkapoor) November 30, 2015
Considering oneself patriotic because one stands up for National Anthem is as stupid as considering oneself intellectual by opposing Modi
— The Bad Doctor (@doctoratlarge) November 30, 2015
National Anthem गंगा स्नान समान है : रिश्वत लें, टैक्स चोरी करें, कचरा फैलाएं- पर National Anthem पे खड़े हो जाएँ तो आप राष्ट्रभक्त हैं
— The Bad Doctor (@doctoratlarge) November 30, 2015
राष्ट्रगान और देश भक्ति पर नई बहस
ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा है क्या राष्ट्रगान नहीं बजाने वाले कुछ राज्य कम देशभक्त हैं? महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में सिनेमा हॉल में राष्ट्रगान बजाना अनिवार्य है, वहीं देश के कई राज्यों में ये जरूरी नहीं है।
सिनेमा हॉल में राष्ट्रगान से पहले एक संदेश दिखाया जाता है जिसमें दर्शकों को खड़े होने को कहा जाता है। मुंबई में इससे पहले भी राष्ट्रगान के मुद्दे पर एक व्यक्ति को निशाना बनाया गया था।
महक व्यास नाम के एक व्यक्ति को मुंबई में पिछले साल इसलिए पीटा गया क्योंकि उनके दक्षिण अफ्रीकी दोस्त ने राष्ट्रगान के दौरान खड़े होने से इनकार कर दिया था। महक व्यास का कहना है कि पुलिस ने शिकायत भी नहीं लिखी और सलाह दी कि उन्हें अपने दोस्त को खड़े होने के लिए कहना चाहिए था।
केरल में एक व्यक्ति पर राष्ट्रगान के दौरान खड़े न होने पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। फिल्म अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा भी इस तरह के विवाद में फंस चुकी हैं।
Are some states more patriotic than the others? Ones which don't play national anthem in cinema halls, shd their patriotism be questioned?
— Lola Kuttiamma (@Priya_Menon) November 30, 2015