फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   debate between congress and bjp on rahul gandhi and narendra modi

'कांग्रेस ने खोदे गड्ढे, मोदी ने खोदी खाई'

Tue, 09 Apr 2013 08:33 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 09 Apr 2013 08:33 AM IST
विज्ञापन
debate between congress and bjp on rahul gandhi and narendra modi

2014 लोकसभा चुनाव की घोषणा अभी बाकी है लेकिन कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी और बहस का सिलसिला शुरु हो चुका है।

विज्ञापन


मधुमक्खियों के छत्तों को लेकर छिड़ी बहस से बात आगे बढ़ते हुए गड्ढों और खाई तक पहुंच गई है।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर गुजरात में गड्ढे खोदने का आरोप लगाया तो जवाब में कांग्रेस ने मोदी पर प्रदेश में खाई खोदने का आरोप ठोक दिया।

कांग्रेस ने पूछा है कि मोदी ने जो खाई खोदी है उसे कौन भरेगा। शनिवार और रविवार को मधुमक्खियों पर कांग्रेस और नरेंद्र मोदी के बीच महाबहस छिड़ गई थी।

मोदी ने राहुल पर भारत का अपमान करने का आरोप लगाया था। जवाब में कांग्रेस ने कहा था कि मधुमक्खी तो देवी का एक अवतार है।

सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा था कि राहुल की बात मोदी के सिर के ऊपर से निकल गई है।

सोमवार को नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे कांग्रेस मित्रों ने गुजरात में जो गड्ढे किए हैं, फिलहाल हमने उसे भरने का काम किया है।

इसके जवाब में कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि उन्होंने जो खाई खोदी है, उसे कौन भरेगा।

द्विवेदी ने कहा कि उनके (मोदी) के बारे में भाजपा ने कोई फैसला नहीं लिया है। उनकी पार्टी में ही उन्हें लेकर सहमति नहीं है।

दूसरी तरफ कांग्रेस ने मोदी के बयान को उछालते हुए उन पर गुजरात की जनता का अपमान करने की बात कही है।

कांग्रेस नेता और संसदीय कार्य राज्यमंत्री राजीव शुक्ल ने कहा है कि मोदी ने मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात की महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया है।

प्रदेश में काफी संख्या में महिलाएं कुपोषण की शिकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed