फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   death toll of indians goes up to 11 in mecca crane crash

मक्का हादसे में 11 भारतीयों की मौत, 9 पहचाने गए

Mon, 14 Sep 2015 11:10 AM IST
Updated Mon, 14 Sep 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
death toll of indians goes up to 11 in mecca crane crash

सऊदी अरब में मक्का की मुख्य मस्जिद में क्रेन गिरने से हुए हादसे में मरने वाले भारतीयों की संख्या 11 तक जा पहुंची है। इससे पहले हादसे में दो भारतीयों के मरने की खबर आई थी।

विज्ञापन


इसी के साथ हादसे में जान गंवाने वाले कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है। हादसा शुक्रवार को सालाना हज यात्रा से पहले हुआ था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने नई दिल्ली में रविवार को कहा, ‘लापता हुए लोगों के परिजनों और प्राइवेट टूर ऑपरेटरों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक इस दर्दनाक हादसे में नौ और भारतीय हज यात्रियों की मौत हो गई है।’
विज्ञापन

मरने वाले 9 भारतीयों की पहचान हुई

death toll of indians goes up to 11 in mecca crane crash

प्रवक्ता ने बताया कि हमारे अधिकारी मक्का में घायल भारतीयों की सहायता के लिए लगातार डटे हुए हैं। जिन नौ मृत भारतीयों की पहचान हुई है।

उनके नाम हैं मोहम्मद हनीफ, तबस्सुम, हसन खराज, जफर शेख, जकीरा बेगम, मोहम्मद अब्दुल खादर, फातिमा बेगम, शमीम बानो, खादर बी। तबस्सुम बुलंदशहर के खुर्जा की रहने वाली थीं। वह अपने पति के साथ हज पर गई थीं।

इससे पहले शनिवार को हादसे का शिकार हुई दो भारतीय महिला हज यात्रियों मोनिजा अहमद और मोमिना इस्माइल की पहचान की गई थी। घायल भारतीयों में तीन-तीन उत्तर प्रदेश, एमपी, महाराष्ट्र व तेलंगाना से तथा दो-दो दिल्ली, पश्चिम बंगाल से आैर एक-एक पंजाब, बिहार व असम से हैं। सऊदी सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed