फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   death in catching the running train.

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गंवाई जान

Fri, 26 Sep 2014 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गजरौला
ब्यूरो/अमर उजाला, गजरौला Updated Fri, 26 Sep 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
death in catching the running train.

कभी कभी लापरवाही किस कदर जान पर हावी हो जाती है, इसका एक उदाहरण शुक्रवार को यूपी के गजरौला जंक्शन पर देखने को मिला। जंक्शन पर चलती हुई इंटरसिटी एक्सप्रेस पर चढ़ने की कोशिश में एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


मेडिकल कालेज मेरठ में उपचार के दौरान अलीगढ़ निवासी युवक ने दम तोड़ दिया।

30 वर्षीय सूरज पुत्र हरिशंकर निवासी धनसारी अलीगढ़ शुक्रवार सुबह गजरौला जंक्शन पर मुरादाबाद की जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए पहुंचा।

जंक्शन पहुंचते ही ट्रेन के मुरादाबाद की ओर चलते देख उसने ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी।

ट्रेन के एक डिब्बे की खिड़की को पकड़ते-पकड़ते उसने संतुलन खो दिया और प्लेटफार्म पर ही गिर गया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई और एक पैर की जांघ की हड्डी टूट गई। गंभीर रूप से घायल सूरज को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कालेज मेरठ के लिए रेफर कर दिया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

चिकित्सकों ने बताया कि सूरज का एक पैर पहले से ही सही स्थिति में नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed