फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Dear Chairman do something, mosquitoes bites alot

'कुछ करें सभापति, मच्छर बहुत काटते हैं'

Fri, 20 Mar 2015 02:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Mar 2015 02:13 PM IST
विज्ञापन
Dear Chairman do something, mosquitoes bites alot

हमारे देश में मच्छरों का प्रकोप सिर्फ आम लोगों को ही नहीं सहन करना पड़ता, खास लोग भी इसका शिकार होते हैं। यह प्रकोप अब इतना बढ़ गया है कि राज्यसभा में आम बजट पर चर्चा के दौरान ही जया बच्चन को अपनी मच्छर पीड़ा सुनानी पड़ी।

विज्ञापन


जया बच्चन ने कहा, "सभापति महोदय, यहां मच्छर बहुत काटते हैं। जब सत्र बढ़ता है और हम शाम को छह बजे बाद यहां काम करते हैं, तो मच्छर बहुत परेशान करते हैं।" जया बच्चन की इस गुहार पर सभापति को भी मुस्कुरा कर कहना पड़ा चलिए इस पर कुछ करते हैं।
विज्ञापन

नजमा हेपतुल्ला ने भी ली चुटकी

Dear Chairman do something, mosquitoes bites alot

संसद सदस्यों की मच्छर पीड़ा यहीं खत्म नहीं हुई भाजपा सांसद और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने भी इस मुद्दे पर चुटकी लेते हुए कहा, "हम लोग तो यहां इलेक्ट होकर आते हैं, मच्छर ऐसे ही चले आते हैं या उनका भी इलेक्शन होता है?"

वहीं रविशंकर प्रसाद भी इस पर अपनी बेबाक टिप्पणी करने से नहीं चूंके उन्होंने कहा, "सभापति जी आप सदन की गरिमा की रक्षा करते हैं, अब मच्छरों से हमारी रक्षा भी कीजिए।" प्रसाद के इतना कहते ही सदन ठहाकों से गूंज उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed