{"_id":"28c0e8f6048505c046edb8593f9a27f5","slug":"dead-wife-phoned-her-brother-says-she-stays-with-lover-in-a-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मृत' पत्नी बोली, 'मैं होटल में ब्वॉयफ्रेंड के साथ हूं'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मृत' पत्नी बोली, 'मैं होटल में ब्वॉयफ्रेंड के साथ हूं'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 22 Jul 2013 12:36 PM IST
विज्ञापन
एक महिला अपने घर से 13 जुलाई को लापता हो गई। कुछ दिन बाद पुलिस वालों को एक महिला का शव मिला, उन्होंने घरवालों को सूचना दी। महिला की मौत पर घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन
तभी कहानी में एक नया मोड़ आ गया। अगले दिन अखबार में मौत की खबर पढ़कर महिला के होश उड़ गए। तभी उसने अपने भाई को फोन कर बताया कि वह जिंदा है और अपने प्रेमी के साथ होटल में है। मामला चेन्नई का है।
विज्ञापन
टीओआई में छपी खबर के अनुसार, चेन्नई की रहने वाली 28 वर्षीय गंगा देवी 13 जुलाई को घर लापता हो गई थी। उसका कई दिनों तब कुछ पता नहीं चला। इसी बीच वेल्लूर जिले की कावेरीपक्कम पुलिस को बुधवार को एक महिला का शव सड़ी-गली हालत में मिला।
विज्ञापन
पति सरवणन और उसके घरवालों ने उस शव को गंगा देवी ही मान लिया। वे थाने से उसके शव को ले जाने के लिए कानूनी कार्रवाई करने में लग गए। हालांकि उसके पति को शव के पहचान पर शक था लेकिन उसके रिश्तेदारों के कहने पर उसने अपनी पत्नी मान लिया।
कोयंबटूर के एक होटल में अपने प्रेमी के साथ मौजूद गंगा देवी ने जब अखबार में अपनी मौत की खबर पढ़ी तो उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल अपने भाई को फोन किया। उसने बताया कि वह जिंदा है और अपने प्रेमी के साथ होटल में है।
एक अधिकारी ने बताया कि वह अपने घर लौटने से डर रही थी क्योंकि उसके घरवालों को पता चल गया होगा कि वह अपने प्रेमी के साथ है।