फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dead snake found in food served by hospital canteen

कैंटीन के खाने में मरा सांप, मचा हड़कंप

Wed, 11 Sep 2013 10:01 PM IST
एजेंसी/तिरुवनंतपुरम
एजेंसी/तिरुवनंतपुरम Updated Wed, 11 Sep 2013 10:01 PM IST
विज्ञापन
dead snake found in food served by hospital canteen

तिरुवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज की कैंटीन के खाने में बुधवार को मरा सांप मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने घटना के बाद कैंटीन को बंद कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एक महिला ने इलाज करा रहे अपने बेटे को कैंटीन से खाना लाकर दिया था। खाने में दी गई हरे मटर की कढ़ी में मरा सांप देखकर वह चौंक पड़ी।

महिला ने तुरंत मेडिकल कॉलेज प्रशासन को इसकी सूचना दी। घटना के विरोध में कैंटीन के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया।

बाद में प्रशासन ने पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मामले की सूचना दी। लोगों से शांत रहने की अपील की गई।

प्राधिकरण के अधिकारी कैंटीन बंद करने का आदेश देकर कढ़ी के सैंपल को आगे जांच के लिए अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed