फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dead body travelled for one day in gomti express

एक दिन तक ट्रेन के अंदर सफर करता रहा मुर्दा

Fri, 12 Dec 2014 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 12 Dec 2014 09:15 AM IST
विज्ञापन
dead body travelled for one day in gomti express

लखनऊ से दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस में गुरुवार को डी कोच में आजमगढ़ के एक यात्री श्यामदेव (50) का शव मिला। हार्ट अटैक से यात्री की मौत की आशंका जताई जा रही है लेकिन आश्चर्यजनक बात यह है कि उसकी जेब से बुधवार यानी 10 दिसंबर का दिल्ली से लखनऊ का टिकट मिला है। इससे आशंका है कि यात्री बुधवार को गोमती एक्सप्रेस से दिल्ली से लखनऊ के लिए बैठा होगा।

विज्ञापन


ट्रेन बुधवार रात 10.15 बजे लखनऊ पहुंची। तब तक इस यात्री की मौत हो चुकी थी। लखनऊ स्टेशन पर बिना कोच चेक किए ट्रेन को बंद कर यार्ड में भेज दिया गया होगा और उसी के साथ यात्री का शव भी बंद हो गया। गुरुवार को भी बिना चेक किए ट्रेन लखनऊ से रवाना कर दी गई।
विज्ञापन


उन्नाव स्टेशन के पास बदबू आने पर यात्रियों ने सीट पर सोने की हालत में लेटे यात्री की मौत की आशंका जताई। इसके बाद सेंट्रल स्टेशन को मेमो दिया गया और यहां पर यात्री का शव उतार लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हार्ट अटैक से हुई यात्री की मौत

dead body travelled for one day in gomti express

सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर सुबह 9.20 बजे गोमती एक्सप्रेस पहुंची। मेमो के चलते लोको अस्पताल से डॉक्टर देवेंद्र अवस्थी प्लेटफार्म पर पहुंच चुके थे। उन्होंने डी कोच में जाकर यात्री की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। उनके अनुसार यात्री की मौत हार्ट अटैक से हुई है। इसके बाद यात्री का शव ट्रेन से उतारकर जीआरपी थाने ले जाया गया। उसके परिजनों को सूचना दी गई।

जेब से बुधवार का टिकट मिलने पर जीआरपी और रेलवे अफसर असमंजस में पड़ गए। विचार-विमर्श के बाद माना गया कि यात्री बुधवार को नई दिल्ली से लखनऊ के लिए ट्रेन में चढ़ा होगा। वह स्लीपर कोच में सो गया होगा और सोते में ही हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई होगी। सभी लोग यही सोचते रहे होंगे कि वह सो रहा है।

इसके बाद ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर किसी ने कोच चेक नहीं किया होगा और शव रात भर कोच में ही पड़ा रहा होगा। गुरुवार सुबह भी उसी हालत में ट्रेन को रवाना कर दिया गया।  डिप्टी एसएस कार्यालय के अधिकारी भी यही बात मान रहे हैं लेकिन उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।

कानपुर जीआरपी प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि यात्री का शव बर्थ पर पड़ा था। देखकर लग रहा था कि वह सो रहा है। हो सकता है कि मौत बुधवार को ही हो गई हो और शव किसी ने देखा न हो। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जानकारी होगी कि यात्री की मौत कब हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed