फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dead body of a love couple found hanging on tree

पेड़ पर एक ही दुपट्टे से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव

Wed, 17 Feb 2016 06:21 AM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 06:21 AM IST
विज्ञापन
dead body of a love couple found hanging on tree

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव भनवापुर में मंगलवार को किशोर प्रेमी युगल के शव गांव के बाहर आम के बाग में पेड़ से लटकते मिले। दोनों शव एक ही दुपट्टे के दोनों सिरों पर बने फंदों लटके थे।

विज्ञापन


किशोर और किशोरी सोमवार की शाम से लापता थे। लड़की के पिता ने महेवागंज चौकी में सूचना देकर किशोर पर बेटी को जबरन साथ ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


भनवापुर में केवट बिरादरी की 14 वर्षीय किशोरी घर से पशुओं का चारा लेने गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। घर वालों ने तलाश किया तो पता चला कि गांव का ही एक 16 वर्षीय किशोर भी गायब है। रात तक खोजबीन करने पर दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 फुट की ऊंचाई पर लटके थे शव

dead body of a love couple found hanging on tree

किशोरी के पिता ने मंगलवार सुबह महेवागंज चौकी पर सूचना देते हुए किशोर पर उसे भगा ले जाने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस किशोर के पिता, मामा और एक अन्य को पकड़कर चौकी ले आई। कुछ समय बाद ही किशोर-किशोरी के शव गांव के एक आम के बाग में पेड़ से लटके होने की सूचना आ गई।

बाग गांव से करीब 400 मीटर दूर खेतों के पास है। दोनों के शव एक ही दुपट्टे के दोनों सिरों पर बनाए गए फंदे में करीब 15 फीट ऊंचाई पर लटक रहे थे। दुपट्टे को लंबाई में बीच से फाड़कर बड़ा किया गया था। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बता रही है जबकि घरवाले प्रेम प्रसंग से अनभिज्ञता जता रहे हैं।

परिवार वाले दोनों के प्रेम प्रसंग की बात कह रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
- अखिलेश चौरसिया, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed