फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dd news runs manmohan's image instead of modi's on PM's US trip coverage report.

दूरदर्शन ने फिर की गलती, अब मोदी की जगह मनमोहन

Sat, 27 Sep 2014 12:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 27 Sep 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
dd news runs manmohan's image instead of modi's on PM's US trip coverage report.

लगता है कि दूरदर्शन के अंदरखाने सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दूरदर्शन से हाल में लगातार गलतियां हो रही हैं। इस कड़ी में दूरदर्शन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से संबंधित खबर में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तस्वीर (विजुअल) चला दी।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, दूरदर्शन से यह गलती बृहस्पतिवार देर शाम को प्रसारित समाचार के दौरान हुई। प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरे से संबंधित समाचार के दौरान मोदी की जगह पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के दृश्य चला दिए गए।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, यह गलती दूसरे समय पर प्रसारित समाचार के दौरान भी हुई। इस बारे में दूरदर्शन के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि दूरदर्शन न्यूज ने एक निगरानी तंत्र की व्यवस्था की जो गलती होने पर तत्काल इसका पता लगाएगा। हाल ही में दूरदर्शन की एक एंकर ने चीनी राष्ट्रपति के नाम का गलत उच्चारण और कश्मीर बाढ़ की रिपोर्ट पढ़ते हुए भी बड़ी गलती हुई थी।

कश्मीर-बाढ़ रिपोर्टिंग में क्या हुई थी गलती?

dd news runs manmohan's image instead of modi's on PM's US trip coverage report.

15 दिनों में दूर्शन ने तीसरी गलती की। अपनी दूसरी गलती में दूरदर्शन के एक एंकर से कश्मीर के शहर अनंतनाग को इस्लामाबाद और हिमालय की पहाड़ी 'शंकराचार्य हिल' को 'कोह-ए-सुलमान' कहने कारण समाचार पढ़ने का काम छीन लिया गया था। एंकर ने ये गलतियां जम्मू-कश्मीर में आई हाल की बाढ़ की खबरों को पढ़ते हुए की ‌थी।

एंकर ने लगातार दो दिनों तक ये गलतियां की, लेकिन प्रसारण में लगे अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों ने उस पर ध्यान भी नहीं दिया था।

दरअसल अनंतनाग के लिए 'इस्लामाबाद' और 'शंकराचार्य‌ हिल' के लिए 'कोह-ए-सुलेमान' का कश्मीरी अलगाववादी करते हैं, जबकि भारत सरकार ने उन नामों को मान्यता नहीं दी है।

एंकर जिस कार्यक्रम की एंकरिंग कर रहा था, उसका सीधा प्रसारण भी नहीं किया जा रहा था। अन्य प्रसारणकर्मियों की लापरवाही के कारण गलती का सिलसिला दो दिन तक चला।

सोशल मीडिया में मामले की चर्चा होने और दफ्तर में फोन आने के बाद दूरदर्शन का गलती की ओर ध्यान गया, जिसके बाद एंकर को तत्काल समाचार पढ़ने के काम से हटाकर एसाइनमेंट के काम पर लगा दिया गया।

चीन के राष्ट्रपति का नाम भी गलत पढ़ा

dd news runs manmohan's image instead of modi's on PM's US trip coverage report.

दूरदर्शन ने अपनी उस न्यूज़ एंकर को हटा दिया है जिन्होंने भारत के दौरे पर आए चीन के राष्ट्रपति का नाम शी जिनपिंग की जगह 'एलेवन' जिनपिंग पढ़ दिया था।

दूरदर्शन की महानिदेशक (समाचार) अर्चना दत्ता ने बीबीसी से कहा, "उनका नाम उस सूची से हटा दिया गया है जो अस्थायी समाचार वाचकों के लिए तैयार होती है।"

अर्चना दत्ता ने कहा कि उन्होंने 'बहुत बड़ी ग़लती' की थी। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। अंग्रेज़ी में शब्द शी, एक्सआई (Xi) लिखा जाता है। रोमन में ये 'एलेवन' यानी ग्यारह होता है।

ऐसे में उक्त समाचार वाचिका ने ख़बर पढ़ते वक़्त शी जिनपिंग का नाम 'एलेवन' जिनपिंग पढ़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed