फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   DD Kisan Channel Paid Rs 6 Crore To Sign On Bachchan

मोदी सरकार के किसान चैनल ने अमिताभ को किया मालामाल

Fri, 17 Jul 2015 02:45 PM IST
Updated Fri, 17 Jul 2015 02:45 PM IST
विज्ञापन
DD Kisan Channel Paid Rs 6 Crore To Sign On Bachchan

नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए डीडी किसान चैनल लांच किया था, हालांकि ये चैनल किसानों के बजाय बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन का कल्याण कर रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई को चैनल की लांचिंग की थी। पिछले दो महीने से चैनल के अधिकारी किसी बॉलीवुड स्टार की तलाश में थे, जो चैनल का ब्रांड अंबेसडर बन सके। कई सितारों की प्रोफाइल खंगालने के बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन के नाम पर मोहर लगा दी है।
विज्ञापन


बच्चन को ब्रांड अंबेसडर बनने की ऐवज में 6.31 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। माना जा रहा है अमिताभ बच्चन का ये अब तक का सबसे बड़ा विज्ञापन करार है।

गुजरात के ब्रांड अंबेसडर हैं अमिताभ बच्चन

DD Kisan Channel Paid Rs 6 Crore To Sign On Bachchan

डीडी किसान चैनल के अधिकारियों ने अमिताभ से पहले अजय देवगन और काजोल के नामों पर विचार किया था। सलमान खान के नाम पर भी विचार किया गया। अतंतः अमिताभ बच्चन के नाम पर मोहर लग गई।

उल्लेखनीय है क‌ि अमिताभ बच्चन गुजरात के ब्रांड अंबेसडर है। सीमेंट, सोना और च्यवनप्राश समेत कई उत्पादों का विज्ञापन करते हैं। द हिंदू के मुताबिक, अमिताभ बच्चन के करार के लिए दूरदर्शन के अधिकारियों और लिंटाज इं‌डिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच बातचीत हुई ‌थी। दोनों के बीच शुरुआत में 4.02 करोड़ रुपए पर सहमति बनी पर अंतिम करार 6 करोड़ 31 लाख रुपए पर हो पाया।

करार के तहत विज्ञापन के लिए बच्चन को एक दिन की शूटिंग करनी होगी है। विज्ञापन का प्रसारण 30 अप्रैल, 2016 तक किया जाएगा।‌ किसान चैनल का बजट लगभग 45 करोड़ रुपए का है। जोरशोर से लांचिंग के बाद भी चैनल पर अब तक दर्शक नहीं जुटा पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed