फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Dawood looking for new Locus in any country but Pakistan

पाक छोड़ किसी और देश में ठिकाना तलाश रहा दाऊद

Thu, 11 Dec 2014 02:02 PM IST
Updated Thu, 11 Dec 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
Dawood looking for new Locus in any country but Pakistan

भारतीय खुफिया एजेंसियों के बढ़ते दबाव से परेशान माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान छोड़कर किसी और देश में सुरक्षित ठिकाने की तलाश में है, लेकिन दुनिया का कोई भी देश उसे शरण देने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


दाऊद ने आईएसआई के जरिए चीन का रुख करना चाहा था, लेकिन चीन ने साफ शब्दों में कह दिया कि वह अपनी जमीन से भारत या किसी भी देश के खिलाफ आतंकवाद या कोई दूसरी साजिश नहीं होने देगा।
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के अनुसार सरकार दबाव बढ़ाकर दाउद को जीवित भारत लाना चाहती है, जिससे कि आतंकवाद व अन्य गंभीर अपराधों के लंबित मुकदमे चलाकर उसे सजा दिलाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई देश नहीं दे रहा दाऊद को शरण

Dawood looking for new Locus in any country but Pakistan

फिलहाल दाऊद कराची के अपने ठिकाने को छोड़कर अफगानिस्तान सीमा से लगते पाकिस्तानी क्षेत्र में किसी सुरक्षित स्थान पर छिपा हुआ है। सूत्रों ने बताया कि करीब एक साल से भारतीय एजेंसियों ने दाऊद के पाक स्थित ठिकानों और नेटवर्क का पता लगाकर उसे घेरने का दबाव बढ़ाया हुआ है।

पीएम ने इस मामले को में अपने कार्यालय को प्राथमिकता और गोपनीयता बरतने के निर्देश दिए हैं। ओसामा बिन लादेन को मारने की अमेरिकी योजना की भनक वहां के राष्ट्रपति तक  को बिल्कुल आखिर समय में लगी थी।

इस बात ध्यान में रखते हुए इस मामले में गृह मंत्रालय को भी सिर्फ उतनी ही जानकारी दी जा रही है, जितनी जरूरी है। यह अभियान सिर्फ पीएमओ के एक शीर्ष अधिकारी की जानकारी में चल रहा है।

भारत की मुश्किल है कि वह अमेरिका की तरह पाक में घुस कर दाऊद या किसी अन्य आतंकी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकता। इसलिए भारतीय एजेंसियां दूसरे रास्ते अपना रही हैं, ताकि दाऊद को बिना किसी कूटनीतिक और अंतरराष्ट्रीय बाधा के पकड़ा जा सके। सरकार की कोशिश है कि पाक से बिना तनाव बढ़ाए पूरे मामले को अंजाम दिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed