{"_id":"166d40bd7b505c58f5277e2a067cf0b3","slug":"dawood-sister-dies-of-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल का दौरा पड़ने से दाऊद की बहन का निधन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल का दौरा पड़ने से दाऊद की बहन का निधन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 06 Jul 2014 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर का दिल का दौरा पड़ने के कारण रविवार को दक्षिणी मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कृष्णा प्रकाश ने पार्कर की मौत की पुष्टि की है। सूत्रों ने कहा कि 55 वर्षीय पार्कर को हसीना आपा के रूप में जाना जाता था और उनका निधन डोंग्री के हबीब अस्पताल में हुआ।
विज्ञापन
दोपहर करीब 2.30 बजे सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पार्कर के खिलाफ फिरौती के कुछ मामले दर्ज थे। अरुण गावली गैंग ने 1991 में पार्कर के पति इस्माइल पार्कर की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन