फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dawood's wife said he is sleepig

दाऊद की बीवी से फोन पर हुई बात, पढ़िए बातचीत

Sun, 23 Aug 2015 08:30 PM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Sun, 23 Aug 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन
dawood's wife said he is sleepig

भारत का मोस्टवांटेड दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में ही छिपा है। शनिवार को भारत का यह दावा तब और पुख्ता हो गया, जब देश के एक अंग्रेजी न्यूज चैनल ने कराची में दाऊद के घर फोन कर उसकी पत्नी महजबीन शेख से बात की।

विज्ञापन


वर्ष 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के मास्टरमाइंड की अपने यहां मौजूदगी से पाकिस्तान लगातार मुकरता रहा है। फोन पर बातचीत में महजबीन ने दाऊद के कराची में होने की पुष्टि की।
विज्ञापन


शनिवार को दाऊद इब्राहिम की 22 साल बाद नई तस्वीर सामने आई। तस्वीर में वह क्लीन शेव्ड नजर आ रहा है। उसके चेहरे पर झुर्रियां दिख रही हैं। तस्वीर से यह भी पता चलता है कि दाऊद ने कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज है उसका नंबर

dawood's wife said he is sleepig

टीवी चैनल से बातचीत में महजबीन ने बताया कि वह कराची से बोल रही है। साथ ही दाऊद के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह अभी सो रहे हैं।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) को सौंपने के लिए जो सबूत जुटाए हैं, उनमें दाऊद के कराची स्थित घर के फोन का बिल भी है। इस फोन नंबर पर एक अंग्रेजी न्यूज चैनल ने शनिवार दोपहर को दो बार बातचीत की।

ये हुई बातचीत
पहला फोन शनिवार दोपहर 12:25 बजे
दाऊद के कराची के घर से एक महिला की आवाज हैलो, अस्सलाम वलैकुम।
रिपोर्टर : जी... वलैकुम अस्सलाम।
रिपोर्टर : क्या मैं महजबीन शेख से बात कर रहा हूं।
महजबीन : जी।
रिपोर्टर : मैडम, आप कराची से बोल रही हैं।
महजबीन : जी।
महजबीन : जी, आप कौन।
रिपोर्टर : जी मैडम, मुझे बस आपसे पूछना था कि क्या आप मिस्टर दाऊद इब्राहिम की बीवी हैं।
महजबीन : जी, वह सो रहे हैं।
दूसरा फोन शनिवार दोपहर 12:38 बजे
रिपोर्टर : हैलो, मुझे एक्चुअली दाऊद भाईजान से बात करनी है, वह हैं क्या।
महजबीन : पता नहीं बेटा, मुझे नहीं मालूम। आप थोड़ी देर बाद फोन करो।
रिपोर्टर : वह घर पर हैं क्या।
इसके बाद फोन कट जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed