फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Dawood is not in Pak: Abdul Bashit

पाकिस्तान में नहीं है दाऊद : अब्दुल बासित

Sun, 13 Dec 2015 05:42 AM IST
Updated Sun, 13 Dec 2015 05:42 AM IST
विज्ञापन
Dawood is not in Pak: Abdul Bashit

भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान में होने से साफ इनकार कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर भारत के पास दाऊद के पाकिस्तान में होने का कोई सबूत है तो हमें सौंपे, प्रक्रिया के तहत उस पर कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि दाऊद 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम धमाके का मुख्य आरोपी है जिसमें 257 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन


मुंबई हमले के आरोपियों पर पाकिस्तान की अदालत में चल रहे मामले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 26/11 मामले का ट्रायल जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक उच्चायुक्त ने फिर अलापा कश्मीर राग

Dawood is not in Pak: Abdul Bashit

बासित ने कहा कि भारत पाकिस्तान के बीच असल मुद्दा जकीउर रहमान लखवी, हाफिज सईद या दाऊद इब्रहिम नहीं बल्कि कश्मीर है। कश्मीर के कारण ही दोनों देशों में 1965, 1971 और कारगिल युद्ध हुआ।

उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाओं की मुताबिक अगर कश्मीर मसले का हल निकाला जाए तो हालात खुद ब खुद सुधर जाएंगे। उन्होंने पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों के होने से भी इनकार कर दिया और कहा कि उनका देश भी आतंकवाद का शिकार है। पाक उच्चायुक्त ने फिर अलापा कश्मीर राग बासित ने कहा कि भारत पाकिस्तान के बीच असल मुद्दा जकीउर रहमान लखवी, हाफिज सईद या दाऊद इब्रहिम नहीं बल्कि कश्मीर है।

कश्मीर के कारण ही दोनों देशों में 1965, 1971 और कारगिल युद्ध हुआ। उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाओं की मुताबिक अगर कश्मीर मसले का हल निकाला जाए तो हालात खुद ब खुद सुधर जाएंगे। उन्होंने पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों के होने से भी इनकार कर दिया और कहा कि उनका देश भी आतंकवाद का शिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed