फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dawood is in pak afgan border says rajnath singh.

'पाक-अफगान सीमा पर छिपा है दाऊद'

Sun, 23 Nov 2014 12:23 PM IST
Updated Sun, 23 Nov 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
dawood is in pak afgan border says rajnath singh.

पाकिस्तान में रह रहा है और कई अनुरोधों के बावजूद पड़ोसी मुल्क उसे भारत के हवाले नहीं कर रहा है और इस समय वह पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर छिपा हुआ है। दाऊद को पकड़ने के सवाल पर राजनाथ ने कहा कि हमें वक्त दीजिए। रणनीति का अभी खुलासा नहीं किया जा सकता। साथ ही कोई समय सीमा भी तय नहीं की जा सकती लेकिन हम प्रयास कर रहे हैं कि जितनी जल्दी हो सके पाकिस्तान उसे हमारे हवाले कर दे।

विज्ञापन


अनुच्छेद 370 पर गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा जम्मू और कश्मीर चुनाव में इसे मुद्दा नहीं बनाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां जरूर लोगों में भय उत्पन्न करने के लिए इसे मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही हैं। चुनाव के दौरान सुशासन, विकास मुद्दे बनाए जाने चाहिए।
विज्ञापन


पीओके में गतिविधियों पर रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाए सरकार : डोभाल
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओेके) में चीन और पाकिस्तान द्वारा संचालित गतिविधियों में हस्तक्षेप और रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाने की सरकार को जरूरत है। साथ ही सरकार को संभावित नतीजों के लिए भी तैयार रहना चाहिए। उनके मुताबिक, ऐसी खबरें हैं कि पीओके में सड़क समेत कुछ निर्माण कार्य किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'आतंकवाद के लिए पाक जिम्मेदार'

dawood is in pak afgan border says rajnath singh.

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पड़ोसी मुल्क अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को अपने यहां शरण दिए हुए है और वह मौजूदा वक्त में पाक-अफगान सीमा पर छिपा हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते बनाए रखना चाहता है लेकिन इस्लामाबाद नई दिल्ली के साथ दोस्ताना रिश्ते बनाने नहीं चाहता है।

दिल्ली में एक कार्यक्रम में गृहमंत्री ने कहा कि भारत में आतंकवाद घरेलू नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क की मदद से बढ़ा पला है और यह पाकिस्तान से हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश में आतंकवाद पूरी तरह से पाकिस्तान प्रायोजित है।

पाकिस्तान कहता है कि इसमें वह शामिल नहीं है लेकिन क्या आईएसआई गैर सरकारी संस्था है। आईएसआई आतंकियों की मदद कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान 2008 मुंबई आतंकी हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रहा है। पड़ोसी देश दोषियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया में मदद नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed