फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Dawood Ibrahim's hotel in mumbai delhi zaika

नहीं खरीदा जा सका दाऊद का दिल्ली जायका होटल

Fri, 08 Jan 2016 02:57 AM IST
Updated Fri, 08 Jan 2016 02:57 AM IST
विज्ञापन
Dawood Ibrahim's hotel in mumbai delhi zaika

सवा चार करोड़ रूपए का इंतजाम न होने के कारण अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का होटल दिल्ली जायका नहीं खरीदा जा सका। पत्रकार एस.बालाकृष्णन ने अपने एनजीओ देश सेवा समिति के जरिए मुंबई के भिंडीबाजार इलाके में स्थित इस होटल की नीलामी के दौरान सबसे ज्यादा 4 करोड़ 28 लाख रुपए की बोली लगाई थी।

विज्ञापन


इसके लिए संस्था ने 30 लाख रूपए भी जमा किए थे। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक बचे हुए चार करोड़ रुपए चुकाने थे। लेकिन पैसे के अभाव में खरीदी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। बालाकृष्णन का कहना है कि उन्हें उद्योगपतियों, बिल्डरों से आर्थिक मदद मिलने की उमीद थी। लेकिन, मदत नहीं मिली।
विज्ञापन


आम लोगों से तो संस्था को कुछ पैसे मिले लेकिन, अमीरों ने पीठ दिखा दिए। बालाकृष्णन ने बताया कि उनके पास पैसे नहीं थे इसके बावजूद उन्होंने 30 लाख रुपए डिपाजिट करके नीलामी में हिस्सा लिया। फिरभी उमीद थी कि चार करोड़ रुपए इकट्ठा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी को लिखेंगे पत्र

Dawood Ibrahim's hotel in mumbai delhi zaika

बालाकृष्णन ने कहा कि बकाया रकम की आदायगी के लिए कई उद्योगपतियों और बिल्डरों से मिलकर उनसे मदद मांगी लेकिन, सभी ने डॉन की संपत्ति खरीदने के लिए पैसे देने से मना कर दिया। वहीं, दूसरी सबसे बड़ी 4 करोड़ 27 लाख की बोली लगाने वाले सैफी बुरहानी अपलिटमेंट ट्रस्ट से भी बात की और कहा कि वे बाकी के पैसे चुका कर होटल पर कब्जा कर ले तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी लेकिन वे भी इसके लिए तैयार नहीं हुए।

पूर्व पत्रकार बालाकृष्णन को लगा था कि देश प्रेम में आकर लोग उन्हें पैसे देंगे और दान के पैसे से होटल का रकम चुकता कर देगें। लेकिन निराशा हाथ लगी। बालाकृष्णन के मुताबिक उद्योगपति दूसरे काम के लिए हाथ बंटाने को तैयार थे लेकिन दाऊद के मामले में वे नहीं पड़ना चाहते। बालाकृष्णन ने कहा कि लोगों के दिलों में बैठे इसी खौफ का दाऊद जैसे माफिया सरगना फायदा उठा रहे हैं।

बालाकृष्णन ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुयमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर मांग करेंगे कि सरकार होटल अपने कब्जे में ले और इस जगह पर पुलिस थाना बनाए।  इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार दाऊद को विदेश से पकड़कर लाने और संपत्ति जब्त करने का दावा तो कर रही है लेकिन जो कर सकती है वह नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed