{"_id":"062b734865f8639e9a7bb326e278eed1","slug":"dawood-ibrahim-s-aide-iqbal-mirchi-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाऊद के सहयोगी इकबाल मिर्ची की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दाऊद के सहयोगी इकबाल मिर्ची की मौत
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 15 Aug 2013 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी इकबाल मिर्ची की लंदन में हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
1993 मुंबई बम धमाकों के आरोपियों में इकबाल मिर्ची भी शामिल था। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फिक्सिंग और सट्टेबाजी को लेकर भी वह जांच के दायरे में था।
फिलहाल लंदन के एसेक्स में एक आलीशान मकान में मिर्ची रह रहा था। सीबीआई के अनुरोध पर इंटरपोल ने मिर्ची के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया था। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक इकबाल मिर्ची डी कंपनी का अहम सदस्य था।
विज्ञापन
अप्रैल, 1995 में स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों ने मिर्ची के घर छापा मारकार उसे गिरफ्तार किया था। हालांकि स्थानीय मजिस्ट्रेट ने मिर्ची के भारत प्रत्यर्पण अनुरोध को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन