पाक के स्पेशल कमांडो के बीच भी खौफ में है दाऊद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की तरफ से मुहैया कराए गए स्पेशल कमांडो के सुरक्षा घेरे के बावजूद अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम डरा हुआ है। पाकिस्तान के खतरनाक अंडरवर्ल्ड और वहां की भ्रष्ट पुलिस की सांठगांठ इसकी सबसे बड़ी वजह है। इस डर की वजह से दाऊद भारतीय एजेंसियों से लगातार संपर्क साधने की कोशिश कर रहा है।
ताकि गिरफ्तारी देकर वह मुंबई में महफूज रह सके।आईएसआई और दाऊद दोनों को गंभीर अंदेशा है कि भारतीय एजेंसियां पाक अंडरवर्ल्ड और वहां की पुलिस की मदद से दाऊद का काम तमाम कर सकती है। रहमान डकैत, मोहम्मद वासिम अहमद और मेजर हसन जैसे पाकिस्तानी अंडरवर्ल्ड गिरोह से लोग भी दाऊद को रास्ते से हटाने की कोशिश में लगे हैं।
खुफिया एजेंसी के उच्चपदस्थ सूत्र ने बताया है कि दाऊद पिछले जुलाई से पाकिस्तान से बाहर नहीं गया है। जुलाई से पहले यूरोप से एक देश में दाऊद भारतीय एजेंसी दाऊद के काफी नजदीक पहुंच गई थी। लेकिन वह बच निकला। इसके बाद से वह स्पेशल कमांडो की सुरक्षा में कराची के अपने क्लीफटन हाउस में रह रहा है।
भारतीय एजेंसियों से संपर्क साधने की कोशिश में है दाऊद
सूत्रों के मुताबिक इससे पहले कराची के दरगाह शरीफ के पास दाऊद को ठिकाने लगाने की घेराबंदी हो चुकी थी। लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई।
डी-कंपनी को यह आभास हो चला है कि पाक अंडरवर्ल्ड के कुछ लोग दाऊद को रास्ते से हटाने में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पाक अंडरवर्ल्ड और वहां की भ्रष्ट पुलिस भारतीय एजेंसियों का कारगर हथियार साबित हो सकते हैं।
यही वजह है कि आईएसआई ने दाऊद को सेना के कमांडों के बीच महफूज रखने का फैसला किया है। सूत्रों ने बताया कि दाऊद भारत आने की कोशिश पहले भी कई बार कर चुका है। लेकिन वह अपनी शर्तों पर आना चाहता है। यही वजह है कि हर बार उसकी पेशकश ठुकरा दी गई।