फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dawood car will be burned in gaziabad

आज गाजियाबाद में दाऊद की कार में आग लगाएंगे चक्रपाणि

Wed, 23 Dec 2015 10:54 AM IST
Updated Wed, 23 Dec 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
dawood car will be burned in gaziabad

इस महीने की शुरुआत में नीलामी के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की कार खरीदने वाले दक्षिणपंथी हिंदू नेता स्वामी चक्रपाणि का कहना है कि वह बुधवार को दिल्ली के समीप गाजियाबाद में इस कार को सार्वजनिक रूप से आग लगा देंगे।

विज्ञापन


राम जन्मभूमि केस के याचिकाकर्ताओं में से एक और खुद को ऑल इंडिया हिंदू महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताने वाले चक्रपाणि ने कहा, ‘हमारे संगठन ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम में दोपहर 1 से 2 बजे के बीच सार्वजनिक रूप से कार को आग लगाने का निर्णय लिया है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार को आग लगाना सांकेतिक रूप से आतंकवाद का अंतिम संस्कार होगा। मुंबई में 9 दिसंबर को आयोजित नीलामी हरे रंग की कार को महज 32 हजार रुपये में खरीदा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दाऊद की इस कार का कौन था मालिक?

dawood car will be burned in gaziabad

स्वामी चक्रपाणि ने मी‌डिया को बताया कि यह कार हुंडई की एसेंट 2000 मॉडल है जो बेहद ही खराब हालत में है। उन्होंने आरटीओ ऑफिस में इस कार के मालिक के बारे में पूछा तो पता चला कि इसे ठाणे के रहने वाले रणधीर सिंह ने खरीदा था।

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने खरीदने के बाद इस कार को अपने नाम करवाने गए तो पता चला कि इसका रजिस्ट्रेशन ठाणे के आरटीओ में कराया गया था।

उन्होंने बताया कि नीलामी के दौरान इस खरीदने वाला एक और शख्स था जो एक कबाड़ी था। कबाड़वाले ने कबाड़ के हिसाब से कार की बोली 32 हजार रुपए लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed