फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dawood birthday special

जन्मदिन पर दाऊद चुनेगा अपने काले कारोबार का वारिस

Fri, 25 Dec 2015 08:52 AM IST
Updated Fri, 25 Dec 2015 08:52 AM IST
विज्ञापन
dawood birthday special

दाऊद इब्राहिम अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर अपने काले कारोबार का वारिस चुन सकता है। तकरीबन 65 हजार करोड़ रुपये के इस काले साम्राज्य का वारिस कौन होगा, इसको लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि उत्तराधिकारी की दौड़ में उसके भाई अनीस इब्राहिम का नाम सबसे आगे है। लेकिन, कई सालों से दाऊद का राजदार और खास गुर्गा छोटा शकील भी इस दौड़ में शामिल है।
विज्ञापन


ऐसा माना जाता है कि दुनिया भर में दाऊद का ड्रग्स, सट्टा, हथियार, हवाला और तस्करी समेत करीब 10 अरब डॉलर यानी तकरीबन 65 हजार करोड़ रुपये का काला कारोबार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाऊद के बेटों ने दी सलाह

dawood birthday special

बढ़ती उम्र और गिरते स्वास्थ्य के मद्देनजर वह अपने काले साम्राज्य के लिए वारिस चुनने की तैयारी कर रहा है। दाऊद के दोनों बेटों माहरुख और मोइन ने उसे कम काम करने की सलाह दी है।

राजनेता और क्रिकेटर भी होंगे शरीक
दाऊद के जन्मदिन पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के एजेंटों के अलावा उस देश के बड़े राजनेता और क्रिकेटर भी शामिल होंगे। खबर है कि पाक के मशहूर होटल मैरियट या फिर रमाडा में डॉन के जन्मदिन का केक काटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed