फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Dawood aide held in Nellore for asking money fro Rajiv Shukla

दाऊद के नाम पर राजीव शुक्ला से मांगी रंगदारी

Sat, 08 Aug 2015 09:09 AM IST
Updated Sat, 08 Aug 2015 09:09 AM IST
विज्ञापन
Dawood aide held in Nellore for asking money fro Rajiv Shukla

कांग्रेस नेता और आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला से रंगदारी की मांग की गई है। इस रंगदारी की मांग दाऊद के नाम पर की गई है।

विज्ञापन


राजीव की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी आंध्रा प्रदेश के नेल्लोर से की है।

सूत्रों के अनुसार धमकी देने वालों ने राजीव से आईपीएल कमिश्नर रहते हुए काफी धन कमाने का हवाला देते हुए रंगदारी की मांग की थी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह डी कंपनी के लोग हैं भी या केवल नाम का इस्तेमाल किया जा रहा था। रंगदारी मांगने वालों को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

धनवान पर साधते हैं निशाना

Dawood aide held in Nellore for asking money fro Rajiv Shukla

गौरतलब है कि विदेश में बैठे दाऊद की डी कंपनी के लोग भारत में सक्रिय हैं और धनवान लोगों से रंगदारी की मांग करते रहते हैं। इससे पूर्व भी कई जानी-मानी हस्तियों से दाऊद की डी कंपनी ने रंगदारी मांगी और धमकी दी।

गौरतलब है कि मोस्ट वांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में बैठकर अपने आतंक का कारोबार चला रहा है।उसके गुर्गे दुनिया के हर शहर में मौजूद हैं और डी कंपनी अपना काम कर रही है।

दाऊद इब्राहिम मुंबई में 1993 में हुए बम ब्लास्ट केस में दोषी है और देश से फरार है। वहीं डी कंपनी पर क्रिकेट में सट्टेबाजी के भी आरोप लगते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed