मुंबई की अदालत में आज पेश होगा डेविड हेडली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई 26/11 आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में अमेरिकी जेल में बंद लश्करे-ए-ताइबा का आतंकी डेविड कोलमैन हेडली सोमवार को पहली बार मुंबई की अदालत के सामने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश होगा।
हेडली की गवाही से मामले के पीछे की कई परतें खुलने की उम्मीद है। अदालत फिलहाल हमले को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाने वाले आतंकी अबु जुंदाल को लेकर सुनवाई कर रही है।
विशेष लोक अभियोजक उज्वल निकम ने बताया कि भारत में यह पहली बार हो रहा है, जब कोई विदेशी आतंकी भारतीय अदालत के सामने पेश होगा।
आ सकती है कई जानकारी सामने
निकम ने कहा कि हेडली की गवाही से 26/11 हमले के पीछे की कई जानकारी सामने आ
सकती है।
सोमवार के बाद हर दिन हेडली सुबह सात बजे से लेकर दोपहर के 12.30
बजे तक कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश होगा
एक पुलिस
अधिकारी ने बताया कि हेडली अपनी गवाही में 166 लोगों की जान लेने वाले इस
हमले से जुड़े कई लोगों के नाम ले सकता है। उन्होंने कहा कि वह मामले में
पाकिस्तान का हाथ होने के सबूत भी दे सकता है। 26/11 मुंबई हमले के आरोप
में हेडली अमेरिकी की जेल में 35 साल की सजा काट रहा है