फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   David Headley begins his deposition in 26/11 Mumbai attack case

'ताज से पहले एक और हमले की थी साजिश'

Tue, 09 Feb 2016 03:45 PM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
David Headley begins his deposition in 26/11 Mumbai attack case

मुंबई हमले के साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली की मंगलवार को फिर से मुंबई कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान उसने कई और खुलासे किए। हेडली ने दावा किया की पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई लश्कर-ए-तय्यबा समेत कई आतंकवादी संगठनों को पूरी मदद करता है।

विज्ञापन


हेडली ने बताया कि आईएसआई पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों की मिलटरी और आर्थिक तौर भी मदद करती है। साथ वह उनका मोरल सपोर्ट भी करती है। हेडली से जब यह पूछा गया कि क्या वे किसी आईएसआई के अधिकारी को पहचानता है तो उसने कई अधिकारियों के नाम बताए।
विज्ञापन


उसने यह भी बताया मुंबई की रेकी के दौरान वह ताज होटल में भी रूका था। वह ताज होटल की दूसरी मंजिल पर रूका था और उसकी मंजिल की वीडियोग्राफी भी की थी। यह वीडियो उसने बताया कि 26/11 हमले से पहले होने वाले एक अन्य हमले के लिए बनाया था। यह हमला उसी मंजिल पर होने वाले इंडियन डिफेंस साइंटिस्ट की कॉन्फ्रेंस पर होने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिफेंस साइटिंस्ट्स की बैठक पर होना था हमला

David Headley begins his deposition in 26/11 Mumbai attack case

हेडली ने बताया की वह इंडियन डिफेंस साइटिंस्ट्स की कॉन्फ्रेंस पर हमला करने के लिए पाकिस्तान के कराची से रवाना भी हुए थे लेकिन उनकी नाव पहाड़ से टकराने की वजह से हथियारों का पूरा जखीरा समंदर में डूब गया। जिसकी वजह से यह हमला रद्द हो गया।

कोर्ट में पेशी की दौरान उसने बताया कि ताज हमले का पूरा खाका पाकिस्तान की जमीन पर ही तैयार किया गया था। इसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अधिकारियों और लश्कर के आतंकियों ने साथ मिलकर काम किया था। उसने बताया कि हमले से पहले ताज का खाका तैयार करके एक मॉक ड्रील भी किया गया था जिससे हमले को और कारगर बनाया जा सके।

उसने बताया कि 26/11 हमले से पहले ताज, ओबेराय और सीएसटी टर्मिनल समेत कई अन्य जगहों की भी रेकी की गई थी। इसमें पुलिस मुख्यालय भी शामिल था। इस हमले के लिए हाफिज सईद ने लखवी को कमांडर नियुक्त किया था।

मुजफ्फराबाद में हुई थी ट्रेनिंग

David Headley begins his deposition in 26/11 Mumbai attack case

गौरतलब है कि हेडली की सोमवार को भी कोर्ट में पेशी हुई थी। इस पेशी ने उसने मुंबई हमले में न सिर्फ अपना गुनाह कबूला बल्कि इसके मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बारे में बताया। हेडली ने कोर्ट को बताया था कि मुंबई हमले के लिए उसे पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में ट्रेनिंग दी गई थी। उसकी ट्रेनिंग की जिम्मेदारी पाकिस्तानी सेना के मेजर इकबाल के पास थी।


उसने यह भी बताया कि 26/11 से पहले भी दो बार हमले की कोशिश हुई थी लेकिन हथियारों के समंदर में गिर जाने की वजह से वह मिशन नाकाम हो गया।

हेडली ने यह भी कबूल किया था कि उसने भारत आने से पहले अपना नाम बदला था। वह आठ बार भारत आया था जिसमें से सात बार वह मुंबई गया था और प्रमुख स्थानों की रेकी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed