{"_id":"897ab8295fcf106453dd908a58545b15","slug":"daughter-will-not-be-erased-if-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी नहीं होगी, तो मिट जाएगी दुनिया ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बेटी नहीं होगी, तो मिट जाएगी दुनिया
अमर उजाला, झांसी
Updated Tue, 14 Jan 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी बेटी, कभी मां तो कभी बहन के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाती बेटियां, शहर की मलिन बस्ती में एकजुट थीं। मौका था अमर उजाला के बेटी ही बचाएगी अभियान के तहत स्वास्थ्य परीक्षण का।
विज्ञापन
लेकिन बोलने की बारी आई तो महापौर किरण राजू बुकसेलर ने बिना किसी भूमिका के कहा कि बेटी नहीं होगी, तो दुनिया ही समाप्त हो जाएगी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की वीरगाथा हमें संदेश देती है कि नारी की भूमिका हर काल में महत्वपूर्ण रही है।
विज्ञापन
सोमवार को खालसा स्कूल के निकट स्थित मलिन बस्ती के एकलव्य विद्यालय में पढऩे वाले बच्चों व बस्ती की महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए आयोजित शिविर की मुख्य अतिथि महापौर ने कहा कि आंकड़ों पर गौर करें तो लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या कम होती जा रही है।
विज्ञापन
जन्म से लेकर पालन- पोषण तक हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान रहता है। बहन व बेटी के रूप में उनकी भूमिका को कौन नकार सकता है।
स्वास्थ्य शिविर में मित्र द ग्रीन सर्किल फाउंडेशन बीएचईएल के प्रदीप अरोरा ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या जोरों पर हो रही थी, लेकिन संस्थाओं के आगे आने से अब इसमें कमी आई है। बेटियों को बचाना आवश्यक है। छोटी- छोटी पहल कर हम बहुत कुछ कर सकते हैं।
अध्यक्षता कर रहे भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा के अध्यक्ष इंजी. विनोद सरावगी ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ 14 वर्ष पूर्व झांसी में कार्यक्रम प्रारंभ किया गया था, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। डा. एस आर गुप्ता ने कहा कि बेटी समाज को बचाएगी और परिवार को बचाएगी, बेटी नहीं होगी तो पूरा समाज नष्ट हो जाएगा।
दंत रोग विशेषज्ञ डा. पंकज प्रकाश, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. पारुल गुप्ता, डा. शैली साहू, बच्चों के स्पेशलिस्ट डा. मनीष साहू, डा. आराधना कनकने व दंत चिकित्सक डा. प्रियंका साहू ने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ए के शुक्ला को शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एम एस गुप्ता, राकेश पाठक, राधा बल्लभ गुप्ता, मुकेश सक्सेना, बाबूलाल गुप्ता, मित्र द ग्रीन सर्किल फाउंडेशन के पंकज जैन, राहुल दीक्षित, राहुल जैन, चौधरी प्रताप सिंह, भुवन यादव आदि मौजूद रहे। आभार समाजसेवी प्रदीप श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।
बेटी के हक में शपथ लेने को बढ़ रहे हाथ
अमर उजाला के बेटी ही बचाएगी अभियान को समाज के हर तबके व संगठन से समर्थन मिल रहा है। सोमवार को इस अभियान के तहत नगर के अलग- अलग क्षेत्रों में लोगों ने शपथ पत्र भर कर इसे और गति दी है।
बेटियों के हक में शपथ पत्र भरने वालों का कहना था कि समाज, देश और दुनिया को बेटी ही बचाएगी। बेटी नहीं रहेगी तो मां का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।
मां का अस्तित्व विलीन हुआ तो न हम रहेंगे, न समाज और न ही यह दुनिया। नेहरू युवा केंद्र व संबद्ध इकाइयां, मित्र द ग्रीन सर्किल फाउंडेशन, भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा जैसे संगठनों ने इस अभियान को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
शिविर में बेटी के हक में ली शपथ
झांसी। अमर उजाला के बेटी ही बचाएगी अभियान के तहत एकलव्य स्कूल प्रांगण में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में भारी संख्या में लोगों ने बेटी के हक में शपथ पत्र भरे गए।
शपथ पत्र भरते हुए लोगों ने कहा कि बेटी ही बचाएगी, क्योंकि अगर बेटी न होगी तो न बहन होगी, न मां, न समाज, न देश और न दुनिया। लोगों ने शपथ ली कि बेटी को न केवल बेटे के बराबर मानेंगे, बल्कि बेटी को घर, परिवार और समाज में बराबरी का दर्जा देंगे।