फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   daughter keeps karva chauth for father long life

पिता की तरक्की के लिए यह बेटी रखती है करवा चौथ

Fri, 02 Nov 2012 01:36 PM IST
हाथरस/ब्यूरो
हाथरस/ब्यूरो Updated Fri, 02 Nov 2012 01:36 PM IST
विज्ञापन
daughter keeps karva chauth for father long life

करवा चौथ पर यूं तो सुहागिनें अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रहती हैं लेकिन 12 साल की वेदिका पिछले 8 साल से अपने पापा की तरक्की और लंबी उम्र के लिए व्रत रखती आ रही है। हर साल की तरह इस बार भी वेदिका शुक्रवार को करवा चौथ पर व्रत रहेगी।

विज्ञापन


कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी कारोबारी मनीष अग्रवाल मूल रूप से गली चूड़ी वाली के रहने वाले हैं। पिछले पांच साल से वह इस कॉलोनी में रह रहे हैं। पत्नी और वेदिका की मां श्वेता अग्रवाल का कहना है कि उनकी बेटी हर बार करवा चौथ पर व्रत रहती है। चार साल की उम्र में वेदिका ने उन्हें व्रत रखते देख लिया और तब से वह भी उनके साथ ही करवा चौथ का व्रत रखने लगी। इस तरह पिछले 8 साल से वेदिका व्रत रख रही है।
विज्ञापन


इस बारे में वेदिका का कहना है कि वह अपने पापा से बहुत प्यार करती है और इसीलिए उनके लिए करवा चौथ पर व्रत रहती है। व्रत रखकर वह ईश्वर से यह कामना करती है कि उसके पापा और तरक्की करें तथा उनकी उम्र लंबी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed