सामने आई 'खूबसूरत बहू' की खौफनाक हकीकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन आंखों में साक्षी के लिए कभी प्यार और अपनापन छलकता था, जिसे अपने घर की चाभियां सौंपकर करोड़ों की संपत्ति की बागडोर सौंप दी थी, उसी साक्षी के खूबसूरत चेहरे के पीछे छिपा घिनौना सच सामने आया, तो आंखों में नफरत की आग पैदा हो गई।
इतना ही नहीं अपनी जीवन संगिनी बनाने वाला पति अब उससे नफरत करता है, व्यापारी ससुर उसके लिए फांसी की सजा मांग रहा है। वहीं अपने गोद में खिलाने वाले पिता ने भी उससे रिश्ता तोड़ लिया है।
गवां के पेट्रोल पंप स्वामी दीपक अग्रवाल के इकलौते पुत्र राहुल अग्रवाल की शादी 17 अप्रैल 2015 को आंवला (बरेली) के बर्तन व्यापारी प्रदीप अग्रवाल की बेटी साक्षी अग्रवाल से हुई थी। हर तरफ खुशियों का आलम था।
खूबसूरत साक्षी को ससुरालियों ने घर की लक्ष्मी माना था लेकिन उसके हसीन चेहरे के पीछे छिपा सच मंगलवार को सामने आया तो लोगों का नजरिया बदल गया। आज उसके लिए हर आंख में नफरत है, हर जुबां पर कड़वाहट है, हर आमो-खास उसे कोस रहा है। वहीं संभल पुलिस की सराहना भी की जा रही है।
साक्षी के पति ने क्या कहा?
साक्षी के ससुर दीपक अग्रवाल का कहना है, 'मेरा इकलौता बेटा है राहुल, मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करता हूं, संभल के पुलिस कप्तान अतुल सक्सेना व जिले की पुलिस टीम के बेहद आभारी हूं कि उन्होंने समय से साक्षी के चेहरे से पर्दा हटाकर उसे बेनकाब कर दिया। अन्यथा हो सकता था कि वह मेरे इकलौते बेटे को जान से भी मार सकती थी। धन तो फिर मिल जाएगा लेकिन बेटा मैं कहां से लाता। मैं साक्षी से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता, मैं उसके खिलाफ मुकदमे की पैरवी करूंगा, प्रयास करूंगा कि उसे फांसी हो। उसके माता पिता भी कम गुनहगार नहीं है, उन्हें साक्षी व समरखान के संबंधों की पूरी जानकारी थी लेकिन उन्होंने यह सब मुझसे छिपाकर शादी की।'
वहीं साक्षी की सास प्रीति अग्रवाल का कहना है कि मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि अपने जिस इकलौते बेटे की दुल्हन को धूमधाम से घर ला रही है, वही मेरे घर को तबाह कर देगी। उसे घर में आते ही घर की मालकिन बना दिया गया था लेकिन इसके बावजूद उसने ऐसा किया, यह समझ से परे है।'
साक्षी के पति राहुल अग्रवाल का कहना है कि कोई अपनी नव विवाहिता पत्नी से ऐसी उम्मीद कैसे कर सकता है, उसका व्यवहार शुरू से ही पत्नी जैसा नहीं था। ऐसा लगता था कि किसी मजबूरी में वह यहां आ गई हो। लेकिन परिजन यह मान रहे थे कि मां बाप का घर छोड़कर आई है, अच्छा नहीं लग रहा होगा, धीरे धीरे सब कुछ सही हो जाएगा।