फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Daughter gave funeral of father in Jalaun.

मिसाल: परंपरा के उलट जब बेटियों ने दी पिता को मुखाग्नि

Fri, 06 Nov 2015 10:58 AM IST
Updated Fri, 06 Nov 2015 10:58 AM IST
विज्ञापन
Daughter gave funeral of father in Jalaun.

जालौन के कोंच में दो बेटियों ने अपने पिता के निधन पर उनकी चिता को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। परिवार में कोई भाई न होने से उन्हें सामाजिक परंपराओं के विपरीत यह फैसला लेना पड़ा।

विज्ञापन


मुखाग्नि कौन देगा, इसे लेकर ऊहापोह में घिरे परिजनों को दोनों बहनों ने उबार लिया। अंतिम यात्रा में शामिल नगर के गण्यमान्य लोगों ने शोक में डूबी दोनों लड़कियों को ढांढस बंधाया और उनके इस फैसले की सराहना भी की।
विज्ञापन


नगर के नाथूराम पुरोहित बालिका इंटर कॉलेज के लिपिक रामवीर सिंह ‘बाबूजी’ का हृदय गति रुकने से बुधवार को निधन हो गया।

बेटियों के कदम को सभी ने सराहा

Daughter gave funeral of father in Jalaun.

रामवीर की पत्नी मधुसिंह भी कालेज में शिक्षिका हैं। दंपति के संतान के नाम पर दो बेटियां दीपिका सिंह (20) व मोनिका सिंह (18) हैं।

दीपिका आगरा में बीटेक कर रही है और मोनिका कानपुर में सीपीएमटी की कोचिंग ले रही है। दंपति ने दोनों बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाने के साथ बेटों की तरह परवरिश की है।

अंत्येष्टि में शामिल होने आए लोग और परिजन मुखाग्नि देने को लेकर ऊहापोह में घिर गए। समस्या का समाधान रामवीर सिंह की दोनों बेटियों ने निकाला। उन्होंने न केवल पिता की अर्थी को कंधा दिया बल्कि मुखाग्नि भी दी। दोनों बेटियों के इस निर्णय को चौतरफा सराहा गया।

पं. गोविंदशरण मिश्रा के निर्देशन में दोनों बेटियों ने अंत्येष्टि की रस्में पूरी कीं। न केवल नाथूराम बालिका इंटर कॉलेज बल्कि एसटीके बालिका विद्यालय में भी छुट्टी कर रामवीर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।

निधन पर सांसद भानुप्रताप वर्मा, विधायक उरई दयाशंकर वर्मा, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी, एलएसएस जुझारपुरा के अध्यक्ष प्रतिपालसिंह गुर्जर आदि ने भी संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed