फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   daughter birth, government will greet.

राजस्थान: बेटी होने पर सरकार देगी बधाई

Thu, 11 Sep 2014 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 11 Sep 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
daughter birth, government will greet.

राजस्थान में बिटिया के जन्म पर राजस्थान सरकार की ओर से परिजनों को बधाई दी जाएगी। यह व्यवस्था की शुरुआत दो अक्टूबर यानी गांधी जयंती के अवसर पर की जाएगी।

विज्ञापन


राजस्थान सरकार ने सभी जिलों के सीएमएचओ को इस संबंध में तैयारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार इस व्यवस्था के तहत बधाई संदेश केवल उन्ही परिजनों के पास पहुंचेंगे, जिनकी बिटिया ने सरकारी अस्पताल में जन्म लिया हो। ये बधाई संदेश डाक के जरिए परिजनों को मिलेंगे।
विज्ञापन


संदेश में बधाई के साथ बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना की जाएगी। बेटी बचाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की जा रही है।

राज्य सरकार 2 अक्टूबर से ही मुखबिर योजना भी शुरू करेगी। इसके तहत जो भी लिंग परीक्षण संबंधी जानकारी देगा या शिकायत करेगा, तो सही पाए जाने पर 1 लाख रुपए इनाम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना देने वाला टोल फ्री नम्बर 104 पर शिकायत या सूचना दर्ज करवा सकता है। इस योजना के तहत शिकायतकर्ता की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed