फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   darul uloom said we celebrate the independence day by flying flag

दारुल उलूम ने कहा- हम गर्व से मनाते हैं आजादी का दिन

Fri, 14 Aug 2015 11:06 PM IST
Updated Fri, 14 Aug 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
darul uloom said we celebrate the independence day by flying flag

इस्लामिक इदारों में राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर तिरंगा फहराने को लेकर सबसे बड़े दीनी इदारे दारुल उलूम ने दो टूक कहा कि देश की आजादी में देवबंद के उलेमा ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था, इसलिए उलेमा-ए-देवबंद आजादी के दिन को गर्व के साथ मनाते हैं।

विज्ञापन


विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने शुक्रवार को कहा कि मुल्क को आजादी दिलाने में उलेमा-ए-देवबंद की अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन


इसलिए वह इस दिन को गर्व के साथ मनाते हैं। दारुल उलूम के प्रवक्ता एवं संस्था के तंजीम-ओ-तरक्की विभाग के उपप्रभारी अशरफ उस्मानी ने कहा कि उलेमा-ए-देवबंद ने इस देश को आजाद कराने में बहुत बड़ा योगदान दिया। इसलिए हम इस दिन से अलग कैसे रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुल्क की हिफाजत की करते हैं दुआ

darul uloom said we celebrate the independence day by flying flag

उस्मानी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस ही नहीं बल्कि हर रोज हम मुल्क की हिफाजत और खुशहाली के लिए दुआ करते हैं।

उलेमा-ए-देवबंद आजादी का जश्न नहीं मनाते इस बात को उस्मानी ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद दारुल उलूम का बैनर है।

जो देश के कोने कोने में शान के साथ तिरंगा फहराता हैं और इसमें देवबंदी उलेमा शरीक होते हैं। इतना ही नहीं मुल्क के अधिकांश मदरसों में भी गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होते हैं और तिरंगा फहराया जाता है।

सबसे तिरंगा फहराने की अपील

darul uloom said we celebrate the independence day by flying flag

बरेली में दरगाह-ए-आला हजरत के उलमा ने आजादी के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने और झंडा फहराने की भी अपील की है। शहर काजी मौलाना असजद रजा खां ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व है, इसे मनाने के साथ-साथ जंग-ए-आजादी के दीवानों के बारे में युवा पीढ़ी को बताएं।

इस मौके पर मदरसों व घरों पर भी झंडा फहराकर अपनी खुशी का इजहार करें। जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबउद्दीन रजवी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर खासतौर से जंग-ए-आजादी में बुजुर्गों ने जिस तरह कुर्बानी दी है, इसके बारे में युवाओं को जरूर बताया जाए।

उन्होंने यह भी कहा है कि देश के तमाम स्वतंत्रता सेनानियों के साथ आला हजरत के दादा साहब रजा अली खां का जिक्र भी उलमा जरूर करें, जिनका जंग-ए-आजादी में बड़ा योगदान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed