फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   darul uloom new fatwa raised controversy on photography

फोटोग्राफी के खिलाफ फतवे से छिड़ी नई बहस

Thu, 12 Sep 2013 04:15 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Sep 2013 04:15 PM IST
विज्ञापन
darul uloom new fatwa raised controversy on photography

दारुल उलूम के फोटोग्राफी को इस्लाम के विरुद्घ बताने वाले एक फतवे ने इस्लाम जगत में एक बहस छेड़ दी है। दारुल उलूम ने एक शख्स के सवाल के बाद फोटोग्राफी को गैरइस्लामी और गुनाह बताया है।

विज्ञापन


यहां तक कि शादियों के वीडियो बनाने और फोटो लेने की इजाजत भी नहीं दी गई है।

वहीं, सउदी अरब के शहर मक्का में फोटोग्राफर्स को प्रवेश की अनुमति होती है और नमाज का लाइव टेलिकास्ट भी किया जाता है। ऐसे में इस फतवे को लेकर एक बहस छिड़ गई है।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग के एक ग्रेजुएट स्टूडेंट ने फोटोग्राफी को करियर के तौर पर अपनाने को लेकर दारुल उलूम से सवाल किया था। इसके जवाब में संस्था की वेबसाइट पर फतवे में कहा गया कि फोटोग्राफी गैरकानूनी और गुनाह है। यह यह कोर्स न करें और इंजीनियरिंग कोर्स के अनुसार कोई मुनासिब नौकरी तलाश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दारुल उलूम देवबंद के मोहतमीम मुफ्ती अब्दुल कासिम नोमानी का कहना है कि फटॉग्राफी इस्लाम के विरुद्घ है। मुसलमानों को पहचान पत्र या पासपोर्ट बनवाने के अलावा और कहीं अपनी फोटो नहीं खिंचवानी चाहिए। उन्होंने इस्लाम में जानवर का फोटो खींचना भी हराम बताया।


वहीं, मक्का की लाइव कवरेज और फोटोग्राफी को लेकर नोमानी ने कहा कि उन्हें ऐसा करने दें। वह जो कुछ करतें हैं, वह सब सही नहीं है।

ऑल इंडिया मुस्लिम लॉ पर्सनल बोर्ड के सदस्यों मुफ्ती अबुल इरफान कादरी रज्जाकी भी नोमानी के इस फतवे से सहमत हैं।

हालांकि शिया चांद समिति के अध्यक्ष मुफ्ती सैफ अब्बास इस पर सहमति व्यक्त नहीं करते। उन्होंने कहा कि उनका समुदाय फोटोग्राफी और टेलीविजन देखने की इजाजत देता है। उन्होंने सवाल किया की क्या हज की कवरेज करने वाले इस्लामी चैनल जैसे पीस टीवी, क्यूटीवी, एआरवाई और नमाज क्या सब गलत हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed