{"_id":"d853cac12c56b4fd74af2b4d0cc3ce56","slug":"darul-uloom-counter-attack-on-jain-muni-s-statement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन मुनि के बयान पर दारुल उलूम ने किया पलटवार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जैन मुनि के बयान पर दारुल उलूम ने किया पलटवार
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Tue, 12 May 2015 07:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन मुनि तरुण सागर महाराज के लव जिहाद पर दिए गए कड़वे प्रवचन से यह मुद्दा एक बार फिर से गरमा गया है। बयान को लेकर जहां उलमा ने इस तरह की बयानबाजी को माहौल को गरम रखने वाला बताया।
विज्ञापन
वहीं दारुल उलूम ने कहा कि प्रतिक्रिया की सियासत पर वे विश्वास नहीं रखते। ‘लव जिहाद हिंदू लड़कियों को मुसलमान बनाने का षड्यंत्र है। सरकार इसे पहचाने नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब एक और पाकिस्तान बन जाएगा।’
विज्ञापन
जैन संत तरुण सागर के इस बयान पर देवबंदी उलमा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि दारुल उलूम शैक्षिक इदारा है जिसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
जहां तक तरुण सागर महाराज के बयान का सवाल है तो हम प्रतिक्रिया की सियासत पर विश्वास नहीं रखते हैं। दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती आरिफ कासमी ने कहा कि लड़का-लड़की का आपस में प्यार मोहब्बत होना धर्म और मजहब से इसका कोई ताल्लुक नहीं है।
टेलीविजन पर आने वाले सीरियल और फिल्में इसके लिए जिम्मेदार हैं। बोले, जैन मुनि की अक्ल पर मातम करने को दिल करता है। मुफ्ती आरिफ ने कहा कि माहौल को गरम रखने के लिए आरएसएस की जहनियत वाले लोग इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं।