फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Danseuse activist Mallika Sarabhai joins AAP

मोदी विरोधी मल्लिका साराभाई 'आप' में शामिल

Thu, 09 Jan 2014 12:00 AM IST
एजेंसी/अहमदाबाद
एजेंसी/अहमदाबाद Updated Thu, 09 Jan 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
Danseuse activist Mallika Sarabhai joins AAP

गुजरात दंगों को लेकर नरेंद्र मोदी के खिलाफ अक्सर आवाज बुलंद करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता और मशहूर नृत्यांगना मल्लिका साराभाई आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं। वसना स्थित आप के ऑफिस में बुधवार को साराभाई ने अपने 20 सहयोगियों के साथ पार्टी ज्वाइन कर लिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैं बरसों से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हूं। किसी पार्टी से मेरे विचार मेल नहीं खाने के कारण 2009 के लोकसभा चुनाव में भी मैं बतौर निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में उतरी थी। आम आदमी पार्टी के विचार मुझे अच्छे लगे। मैं एक सिपाही के तौर पर शामिल हुई हूं। मैंने आप के नेताओं से इस बारे में कोई चर्चा नहीं की है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ मुख्यमंत्री की तूती बोलती है। राज्य में भ्रष्टाचार से शोषण तक बहुतेरे मुद्दे हैं। आप इन मुद्दों को उठाकर मजबूत राजनीतिक विकल्प देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी से टिकट मिलने पर चुनाव लड़ने की संभावना पर उन्होंने कहा कि इस बारे में मैंने अभी फैसला नहीं लिया है। 2009 के लोकसभा चुनाव में साराभाई गांधीनगर सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ मैदान में उतरीं थीं, जिसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed