फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Daniel Carmon Israel ambassador in amarujala smvaad

गंगा की सफाई बड़ी चुनौती: इजरायली राजदूत

Mon, 25 Jan 2016 08:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jan 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
Daniel Carmon Israel ambassador in amarujala smvaad

इजरायल के राजदूत डेनियल कारमॉन ने कहा कि स्वच्छता अभियान और नमामि गंगे बहुत बड़ी परियोजनाएं हैं। ये बहुत बड़ी चुनौती है, इजरायल इन परियोजनाओं में भारत का सहयोग कर रहा है, हालांकि इन्हें पूरा करने में समय लग सकता है। उन्होंने ये बातें अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा की तारीख तय नहीं हो पाई है। दोनों ही देश यात्रा की तारीखों पर काम कर रहे हैं और जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएग। डेनियल कैरमॉन से जब पूछा गया कि अरब मुल्कों के साथ संबंधों न बिगड़े, क्या इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा टाल दी गई? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा की तारीख तय ही नहीं हुई तो टलने का सवाल कहां से उठता है?
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह धारणा रही है कि अगर इजरायल के साथ रिश्ते रखे जाएंगे तो अरब मुल्कों के साथ रिश्ते खराब होंगे, जबकि अब ऐसा नहीं है। अब ये धारणा बदल रही है। फिलिस्तीन के साथ शांति सबंधों के सवाल पर उन्होंने कहाकि शांति वार्ता के लिए ये जरूरी है कि उनकी जमीन से आतंक का खत्मा हो और निकट भविष्य में ऐसा होता दिख नहीं रहा। जब तक फिलिस्तीन आतंकी नीति नहीं छोड़ता उसके साथ बातचीत संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इजरायल भारत के साथ कृषि, शिक्षा और तकनीकी के कई अहम क्षेत्रों में सहयोग कर रहा है। मेक इन इंडिया और स्टार्ट अप में भी सहयोग करने का इच्छुक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed