{"_id":"691b98d2-39e8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"dance-on-chikni-chameli-creates-chaos-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘चिकनी चमेली’ पर स्कूल में मचा बवाल ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘चिकनी चमेली’ पर स्कूल में मचा बवाल
शाहजहांपुर/अमर उजाला नेटवर्क
Updated Thu, 29 Nov 2012 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में शाहजहांपुर के डॉन एंड डोना कान्वेंट स्कूल में बुधवार दोपहर बाल मेले में फिल्मी गीत ‘चिकनी चमेली’ पर डांस करती छात्रा को रुपए दिखाने पर बवाल मच गया। छात्रों को खदेड़ने के दौरान एक छात्र को स्कूल प्रबंधक ने धर दबोचा। आरोप है कि उन्होंने छात्र को बंधक बनाकर पीटा और उसकी सोने की चेन व बाइक रख ली। छात्र के पिता से मिली तहरीर पर सदर पुलिस ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन की ओर से कैंपस में एक दिवसीय बाल मेला आयोजित किया गया था। स्टालों पर स्टाफ और कई अभिभावकों की गहमा-गहमी थी और मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ‘चिकनी चमेली’ गीत पर थिरकती छात्रा को कुछ छात्रों ने नोट दिखाए। वहां मौजूद प्रबंधक उनकी ओर लपके तो वे भाग खड़े हुए, लेकिन कक्षा 12 कॉमर्स के अमन अग्रवाल को उन्होंने पकड़ लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि प्रबंधक आलोक अंचल ने छात्र अमन को बंधक बनाकर पीटा। उसकी बाइक की चाबी और 50 हजार रुपए की सोने की चेन रख ली। कुछ देर बाद अमन के पिता और अजीजगंज स्थित दुर्गा इंडस्ट्रीज के स्वामी प्रमोद अग्रवाल तमाम उद्योगपतियों और व्यापारियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि बेटे के साथ बुरे बर्ताव का शिकायत करने पर प्रबंधक से धमकी मिली तो सीधे थाने जाकर पुलिस को घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन
प्रमोद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पुत्र को मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया गया जबकि वह निर्दोष था। उसका एक लाख रुपए की कीमत का सामान छीन लिया गया। साथ ही स्कूल प्रबंधक ने 50 हजार रुपए नहीं देने पर परीक्षा से वंचित कर बेटे का कैरियर खराब करने और पुलिस से शिकायत करने पर जान की धमकी दी।
प्रबंधक की ओर से स्कूल प्रधानाचार्य अमरेंद्र तिवारी ने भी देर शाम पुलिस को दी तहरीर में अमन के पिता और ताऊ किशन अग्रवाल पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस तहरीर को यह कहकर खारिज कर रही है कि इस प्रकरण में आरोपी स्कूल प्रबंधक की तहरीर पर ही विचार होगा।