{"_id":"76cc2e02-1c1e-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"damini-on-ventilator-in-hospital-please-pray","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में भर्ती दामिनी वेंटिलेटर पर, दुआ कीजिए","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अस्पताल में भर्ती दामिनी वेंटिलेटर पर, दुआ कीजिए
भरतपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 22 Oct 2012 01:44 PM IST
विज्ञापन
भरतपुर के रिक्शा चालक बबलू की एक माह की बच्ची दामिनी जयपुर के अस्पताल में वेंटिलेटर पर है। दामिनी के लिए दुआओं का दौर जारी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दामिनी के जन्म के समय उसकी मां को खून की कमी के चलते बबलू ने अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन जब तक बबलू कुछ करता, तब तक उसकी पत्नी मर चुकी थी। इसके बाद बबलू अपनी नवजात बच्ची को एक हाथ से सीने से लगाए और दूसरे हाथ से रिक्शा चलाकर अपना और दामिनी का पेट भर रहा था। अब दामिनी पिछले दो दिनों से बीमार है।
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों से निराश बबलू ने अपनी बेटी को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टर दामिनी का इलाज मुफ्त में कर रहे थे, लेकिन दामिनी की हालत बिगड़ने पर उसे जयपुर के अस्पताल में शिफ्ट किया गया। फिलहाल दामिनी वेंटिलेटर पर है।
विज्ञापन
आप सब भी दामिनी के जल्दी ठीक होने के लिए दुआ कीजिए।