{"_id":"94362b0e-1c15-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"dalit-minor-girl-molested-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में फिर एक दलित नाबालिग छात्रा से दुराचार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हरियाणा में फिर एक दलित नाबालिग छात्रा से दुराचार
करनाल/ब्यूरो
Updated Mon, 22 Oct 2012 12:26 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के करनाल शहर में नाबालिग दलित छात्रा से दुराचार का एक मामला प्रकाश में आया है। छात्रा शनिवार से ही स्कूल से घर वापस नहीं पहुंची थी। पुलिस ने युवक और छात्रा को बरामद कर लिया है। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने शनिवार को अपने 13 वर्षीय बेटी के अपहरण की शिकायत की थी। तब से पुलिस लड़की की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने रविवार को थाना इंद्री क्षेत्र से करनाल शहर के युवक और लड़की को बरामद किया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया है, जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
डीएसपी एसएस भौरिया के अनुसार, लड़के को गिरफ्तार किया जा चुका है। लड़की के पिता ने शिकायत की थी कि उसकी लड़की को एक युवक भगाकर ले गया है। युवक करीब छह महीने पूर्व उनके पड़ोस में रहता था। लड़की ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिया कि वह युवक को पिछले ढा़ई साल से जानती थी।
विज्ञापन