फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dalit girl rape and murder in noida

नोएडा में दलित युवती से रेप के बाद हत्या

Sat, 05 Jan 2013 11:17 PM IST
नोएडा/ब्यूरो
नोएडा/ब्यूरो Updated Sat, 05 Jan 2013 11:17 PM IST
विज्ञापन
dalit girl rape and murder in noida

दिल्ली में हुई दरिंदगी के मामले में अभी न्याय प्रक्रिया ने काम करना शुरू ही किया है कि नोएडा में एक दलित युवती को अगवा कर उसके साथ बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


नोएडा स्थित कंपनी से ड्यूटी के बाद शुक्रवार को यह युवती घर लौट रही थी। शनिवार सुबह घर के पास उसका शव अर्धनग्न हालत में झाड़ियों में मिला। शरीर पर नाखूनों से खरोंचे जाने के निशान मिले। युवती के पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने दुष्कर्म का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दर्ज करने की बात कही थी, लेकिन सांसद व जनाक्रोश के चलते उसे दुष्कर्म की धारा में भी मामला दर्ज करना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए बहलोलपुर के एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार पहले एक युवक युवती के घर में कूदकर छेड़खानी का प्रयास कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चोटपुर कॉलोनी में रहने वाली 21 वर्षीय लड़की एक गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी में सिलाई का काम करती थी। पीड़ित दलित परिवार मूल रूप से बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र का रहने वाला है। युवती रात नौ बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद सहकर्मियों के साथ कंपनी से निकली थी।

देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन वह घर पर ही मिला। युवती मोबाइल ले जाना भूल गई थी। पिता जब सेक्टर-63 चौकी में लापता बेटी की सूचना देने पहुंचे तो पुलिस ने उसे दुत्कारा और बेटी को खुद खोजने की सलाह दे डाली।

शनिवार सुबह युवती का शव हिंडन पुश्ते के पास पड़ा मिला। सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस दौरान बसपा सांसद सुरेंद्र नागर सहित कई नेता चौकी पहुंच गए और मौके पर युवती के परिजनों को न बुलाए जाने पर ऐतराज जताया। चौकी पर कई नेताओं के जमा होने पर कई थानों की पुलिस व पीएसी को बुला लिया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर भी बसपा नेताओं की मौजूदगी के चलते भारी पुलिस तैनात रहा।

एसपी सिटी का कहना था कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों व युवती से दुष्कर्म किया गया है या नहीं, इसकी पुष्टि हो सकेगी। लेकिन सांसद समेत अन्य लोगों के विरोध के चलते पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।

पुलिस हत्याकांड को लेकर अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। डॉक्टरों के एक पैनल से युवती का पोस्टमार्टम कराया गया है।

दम घुटने से हुई युवती की मौत
मृतक युवती के प्राइवेट पार्ट में काफी चोटें पाई गई हैं। इसका जिक्र पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने किया है। उनका कहना है कि युवती की मौत दम घुटने से हुई है, जिसका एक कारण गला दबाना भी हो सकता है। दो डॉक्टरों के एक पैनल ने शनिवार शाम युवती का पोस्टमार्टम किया। पैनल में एक महिला डॉक्टर को भी शामिल किया गया।


डॉक्टरों के मुताबिक, बाहरी जांच से दुष्कर्म के बारे में जानकारी हासिल करना मुश्किल है। इसके लिए मृतका के गर्भाशय से नमूने लेकर दो स्लाइड बनाई गई है। स्लाइड से इस बात की पुष्टि होगी कि युवती से दुष्कर्म हुआ है या नहीं। रिपोर्ट दो से तीन दिन में आ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed