{"_id":"b3470a1f9871726cd7ccda7baa697f4f","slug":"dalit-boy-burnt-alive-by-upper-caste-man-in-bihar-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी खेत में गई तो दलित को जिंदा जलाया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बकरी खेत में गई तो दलित को जिंदा जलाया
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना/सासाराम।
Updated Fri, 17 Oct 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतास जिले के काराकाट थाना के मोहनपुर गांव में बुधवार को बकरी खेत में घुसने पर दबंगों ने साई राम नामक एक दलित की पहले पिटाई की और फिर तेल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया। बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस बात की भी चर्चा है कि खेत में ही दबंगों ने साई राम (15) की पिटाई की थी और इससे आहत होकर उसने आग लगा ली। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
आरोपी कुनकुन सिंह उर्फ संजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद रोहतास के डीएम और एसपी ने काराकाट के मोहनपुर गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया।
विज्ञापन
सरकार की ओर से समुचित मुआवजा, इंदिरा आवास और मृतक के पिता को नौकरी के आश्वासन के बाद जाम लगा रहे लोग शांत हुए। लोजपा सांसद चिराग पासवान ने कहा कि रोहतास जिले में दलित को जिंदा जलाये जाने की घटना की जांच के लिए पार्टी का एक जांच दल बनाया गया है।